Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
43 की उम्र में इस एक्ट्रेस की रेयर कैंसर से लड़ते हुए गई जान, बेहद खतरनाक है यह बीमारी, जानें लक्षण
एंटरटेनमेंट जगत से दुखद खबर आई है। 43 वर्षीय बेल्जियन एक्ट्रेस एमिली डेक्वेने का निधन हो गया। उनके परिवार और पब्लिसिटी एजेंट ने एएफपी को यह जानकारी दी। एमिली ने अपने करियर में कई शानदार भूमिकाएं निभाईं और रोसेटा के लिए 1999 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता।
वह लंबे समय से रेयर कैंसर adrenocortical carcinoma से जूझ रही थीं, जो एड्रिनल ग्लैंड को प्रभावित करता है। अक्टूबर 2023 में उन्होंने अपनी बीमारी की जानकारी साझा की थी। 16 मार्च 2025 को पेरिस के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

एमिली हाल ही में इमैनुएल मौरेट की द थिंग्स वी से, द थिंग्स वी डू में नजर आई थीं, जिसके लिए उन्होंने बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का सीजर अवॉर्ड जीता। उनकी आखिरी फिल्म टी.के.टी थी, जिसमें उन्होंने एक पीड़िता की मां की भूमिका निभाई। आइए जानते हैं कि आखिर adrenocortical carcinoma कैंसर क्या है?
क्या है Adrenocortical Carcinoma?
Adrenocortical Carcinoma (ACC) एड्रिनल ग्लैंड का एक दुर्लभ और आक्रामक कैंसर है। एड्रिनल ग्लैंड, जो किडनी के ऊपर स्थित होती है, शरीर में हार्मोन बनाने का काम करती है। यह कैंसर हार्मोनल असंतुलन पैदा कर सकता है और तेजी से फैल सकता है।
लक्षण
इस बीमारी के लक्षण ट्यूमर के आकार और हार्मोनल बदलावों पर निर्भर करते हैं।
- हार्मोनल असंतुलन के लक्षण
- महिलाओं में चेहरे पर बाल बढ़ना, आवाज भारी होना
- पुरुषों में स्तनों का बढ़ना
- अनियमित मासिक धर्म
- तेजी से वजन बढ़ना या घटना
सामान्य लक्षण
- पेट या पीठ में दर्द
- भूख न लगना और कमजोरी
- हाई ब्लड प्रेशर
- शुगर का बढ़ना
इलाज
ACC का इलाज बीमारी के स्टेज पर निर्भर करता है।
सर्जरी: ट्यूमर को हटाने के लिए एड्रिनल ग्लैंड को निकाल दिया जाता है।
कीमोथेरेपी: कैंसर कोशिकाओं के फैलाव को रोकने के लिए दवाओं का उपयोग।
रेडिएशन थेरेपी: कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करने के लिए विकिरण का प्रयोग।
मिटोटेन (Mitotane) थेरेपी: यह विशेष दवा एड्रिनल ग्लैंड से बनने वाले हार्मोन को नियंत्रित करती है और कैंसर को बढ़ने से रोकती है।
जल्दी पहचान और सही इलाज से इस बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है, लेकिन यह काफी गंभीर और दुर्लभ कैंसर है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications