Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Tejpatta Tea : सर्दियों में जरुर पीएं इस पत्ते की चाय, छाती में नहीं जमेगी बलगम और मिलेगी गर्माहट
Bay Leaf Tea Health Benefits : सर्दियों के मौसम में तेजपत्ते की चाय का सेवन किया जाए तो ये शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद कर सकती है। आयुर्वेद में तेजपत्ता को औषधी के तौर पर जाना जाता है। तेजपत्ता न सिर्फ खाने की सुगंध बढ़ाता है बल्कि सेहत को भी कई तरह के फायदे पहुंचाता है।
तेज पत्ता हर भारतीय रसोई में आपको आसानी से मिल जाएगा। इसमें विटामिन सी, ए, बी, ई, आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, कॉपर और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को दूर करने में मददगार साबित हो सकते हैं।
इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं तेजपत्ता की चाय बनाने का तरीका और इसे पीने के फायदों के बारे में।

शुगर को रखे मैंटेन
नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी की एक रिसर्च के अनुसार तेजपत्ते का सेवन करने से शरीर में इंसुलिन लेवल सुधारने में मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं तेजपत्ते की चाय खून में ग्लूकोज की मात्रा घट सकती है, जिससे डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी तेजपत्ते की चाय काफी लाभकारी मानी जाती है।
हार्ट के लिए हेल्दी
तेजपत्ता की चाय में पोटेशियम, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
वजन घटाने में मददगार
तेजपत्ते की चाय शरीर को मेटाबॉलिज्म बूस्ट कर मोटापा और वजन को घटाने में मदद करती है। नियमित तौर पर तेजपत्ते की चाय पीने से शरीर का एक्स्ट्रा फैट बर्न होता है और वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
इंफेक्शन से बचाएं
तेजपत्ता में एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं। तेजपत्ता में विशेष रूप से कैंडीडा एल्बीकैंस नाम के यीस्ट संक्रमण के खिलाफ प्रभावी रूप से काम कर सकता है। इसलिए फंगल इंफेक्शन होने पर तेजपत्ते का तेल लगाने की सलाह दी जाती है।
ऐसे बनाएं तेजपत्ता की चाय
तेज पत्ता चाय बनाने एक बर्तन में पानी लें और गैस पर रख दें। इसमें तेजपत्ते डालें और उबाल लें। अब इसमें दालचीनी पाउडर डालें। 10 मिनट उबालने के बाद इसे बंद कर दें। अब इसमें नींबू और शहद मिलकर आप अपनी पसंद के हिसाब से सेवन कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
