Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
सुबह ब्रश किए बिना एक गिलास पानी स्वास्थ्य के लिए हो सकता है फायदेमंद, जानिए कैसे
सुबह उठने के बाद सबसे पहले अपने दांतों को ब्रश करना हम सभी के लिए बहुत जरूरी होता है। बिना ब्रश किए कुछ खाना पीना नहीं चाहिए। लेकिन क्या आपको पता है ब्रश करने से पहले एक गिलास पानी पीना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
जापान में ऐसा कलचर है जिसमें लोग सुबह उठने के बाद तुरंत दो गिलास पानी पीते हैं। सुबह उठने के तुरंत बाद बिना ब्रश किए पानी पीने से आपको किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता है। डॉक्टर हमेशा खाली पेट एक या दो गिलास पानी पीने की सलाह देते हैं। तो आइए जानते हैं सुबह उठने के बाद बिना ब्रश किए पानी पीने से आपको क्या स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।

बिना ब्रश किए पानी पीने के फायदे
1. सोते समय आपका शरीर पानी की कमी को पूरा करता है। जिस कारण आपके शरीर में पानी की कमी हो जाती है। कई बार आपने महसूस किया होगा सुबह उठने के बाद आपको प्यास लगती है या फिर होंठ सूखने लगते हैं। ऐसे में सुबह उठते ही पानी पीने से आप रिहाइड्रेट हो जाते हैं।
2. ब्रश करने से पहले पानी पीने से हाई ब्लड प्रेशर कम रहता है और पूरे दिन ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहता है।
3. आपके मुंह के अंदर के कीटाणु और बैक्टीरिया रात के दौरान कई गुना बढ़ जाते हैं। जब आप सुबह ब्रश करने से पहले पानी पीते हैं, तो यह आपके मुंह को साफ करने का काम करते हैं और टूथ ब्रशिंग को और ज्यादा प्रभावी बना देते हैं।
4. जब आप ब्रश करने से पहले एक गिलास पानी पीने की आदत डालते हैं, तो आपका इम्यून सिस्टम ज्यादा बेहतर तरीके से काम करने लगता है। सामान्य खांसी, जुकाम, फ्लू या फीवर जैसी बीमारी होने की समस्या कम हो जाती है।
5. अपने दांतों को ब्रश करने से पहले पानी पीने से आपके दांतों के इनेमल को अम्लीय खाद्य पदार्थों और ड्रिंक्स के कारण होने वाले नुकसान से बचाने में मदद मिल सकती है। पानी का पीएच न्यूट्रल होता है, इसलिए यह आपके मुंह में एसिड को बेअसर करने और आपके दांतों को नुकसान से बचाने में मदद करता है।
6. सुबह ब्रश किए बिना एक गिलास पानी पीने से आपको एसिडिटी, अपच, जैसी पेट से जुड़ी समस्या कम होती है।
7. कई लोगों की सांस से बदबू आने की समस्या होती है। ऐसे में आप सुबह उठकर एक गिलास गुनगुना पानी पिएं तो सांसों की बदबू की समस्या से छुटकार मिल जएगा।
8. सुबह ब्रश किए बिना एक गिलास पानी पीने से आपकी स्किन और बाल भी हेल्दी रहते हैं।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
