Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
संतरा ही नहीं इसके छिलके भी है गुणकारी, उबालकर पीने से स्किन और लंग्स को मिलते हैं फायदे
Boiled Orange Peel Water Benefits : संतरा खाने के बाद हम सब छिलका फेंक देते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि संतरा जितना फायदेमंद फल है, उसका छिलका भी सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है।
संतरे के छिलके को सुखाकर उसके पाउडर को खूबसूरती बढ़ाने के लिए स्क्रब लगाने के बारे में तो सुना ही होगा। लेकिन आपको पता है संतरे के छिलके से बना डिटॉक्स वाटर आपके स्किन से लेकर फेफड़ों से सारी गंदगी निकालकर बॉडी को डिटॉक्स करता हैं। साथ ही शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है। आइए जानते हैं मामूली दिखने वाले संतरे के छिलकों को उबालकर पीने के फायदे।

संतरे के छिलकों में पाया जाता है ये तत्व
संतरे के छिलके में थियामिन, विटामिस सी, बी6, कैल्शियम, फाइबर, प्रोविटामिन ए, फोलेट, प्लांट कम्पाउंड पॉलिफेनॉल्स, राइबोफ्लेविन आदि तत्व भरपूर मात्रा में होता है।
1. इम्यूनिटी बढ़ाए : संतरे के छिलको में खूब विटामिन सी होता है। शरीर की इम्यूनिटी पॉवर बढ़ाने में संतरे के छिलके का पानी पीना बहुत लाभकारी है। दिन में 3-4 बार इसका सेवन करने से खूब फायदा मिलता हैं।
2. फेफड़ों को रखे स्वस्थ : विटामिन सी से भरपूर संतरे के छिलकों का पानी उबालकर पीने से फेफड़ों से छिपका हुआ बलगम और गंदगी डिटॉक्स होती है। यह फेफड़ों को डिटॉक्स करे के लिए बेहतर ड्रिंक हैं।
3. डायजेशन शक्ति बढ़ाए: इस डिटॉक्स वॉटर को पीने से और आंत की सूजन और छालों को कम करने में भी मदद करती है।
4. गंभीर समस्याओं का खतरा टाले : रोजाना सुबह खाली पेट संतरे के छिलके उबालकर पीने से डायबिटीज, मोटापा, अल्जाइमर जैसी गंभीर समस्याएं नहीं होती है। इसके अलावा यह डिटॉक्स वाटर दिल की सेहत को स्वस्थ रखता है।
5. वेटलॉस करने में मदद करें: संतरे के छिलकों का पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और यह आपकी कैलोरी बर्न करने में मदद करता है।

ऐसे बनाए ये डिटॉक्स वाटर
इसके लिए आपको एक बर्तन में 2 गिलास पानी में 1-2 चम्मच संतरे के छिलके डालकर उबाले। तब तक उबाले जब तक कि पानी उबलकर थोड़ा कम न हो जाए। उसके बाद गैस बंद कर दें और पानी को छानकर एक बर्तन में निकाल लें। इसमें नींबू का रस या शहद मिलाकर पी सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications