Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
सर्दियों में रात को सोने से पहले पिएं दालचीनी वाला दूध, सर्दी-जुकाम समेत ये 5 समस्याएं होंगी दूर
Dalchini Wala Doodh Peene Ke Fayde: सर्दियों का मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी लेकर आता है। सर्दियों में लोगों को जुकाम, खांसी, बुखार और जोड़ों में दर्द जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में, डॉक्टर्स और हेल्थ एक्सपर्ट्स खानपान का खास ख्याल रखने की सलाह देते हैं। सर्दियों में आपने कई लोगों को गर्म दूध में हल्दी डालकर पीते देखा होगा। लेकिन क्या आप दूध में दालचीनी डालकर पीने के फायदे जानते हैं? जी हां, सर्दियों में दालचीनी वाले दूध का सेवन करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-ए, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व मौजूद जाए हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। यह इम्यूनिटी बूस्ट करने से लेकर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में फायदेमंद साबित हो सकता है। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं रात में दालचीनी वाला दूध पीने के फायदों के बारे में विस्तार से -

इम्यूनिटी बूस्ट करे
सर्दियों में दालचीनी वाले दूध का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। दालचीनी वाले दूध की तासीर गर्म होती है। सर्दियों में इसका सेवन करने से सर्दी-जुकाम और अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव में मदद मिल सकती है।
जोड़ों के दर्द से राहत दिलाए
सर्दियों के मौसम में जोड़ों में दर्द और सूजन आम समस्या है। दालचीनी वाले दूध में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत मिल सकती है। यह गठिया के मरीजों और बुजुर्गों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
डायबिटीज में फायदेमंद
रात को सोने से पहले दालचीनी वाले दूध का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें एंटी-डायबिटिक गुण पाया जाता है, जिसकी वजह से यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर में इंसुलिन स्पाइक को रोकने में मदद मिलती है, जिससे डायबिटीज में फायदा होता है।
नींद को बेहतर बनाए
रात को सोने से पहले दालचीनी वाला दूध पीने से अच्छी और गहरी नींद लाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, दालचीनी वाले दूध का सेवन करने से दिमाग शांत होता है, जिससे तनाव को कम करने में मदद मिलती है। जिन लोगों को सर्दियों में अक्सर नींद न आने की समस्या होती है, उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
वजन घटाने में मददगार
रात को सोने से पहले दालचीनी वाला दूध पीने से आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती हैं। दरअसल, इसे पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट को कम करने में मदद मिलती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से धीरे-धीरे वजन कम हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
