Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
आम पन्ना से 10 गुना ज्यादा ठंडक देता है इमली का अमलाना, लू से बचने का है देसी फार्मूला
Imli ka Amlana Peene Ke Fayde : गर्मियों में आप सबने आम पन्ना तो खूब पिया होगा साथ ही इसके खूब गुण भी सुने होंगे। ऐसा ही एक रिफ्रेशिंग ड्रिंक है जो आपको गर्मी में लू की चपेट से बचाने के साथ आपको इस तपती गर्मी में हाइड्रेड रखता है।
ये ड्रिंक राजस्थान में खूब पी जाती है। मई-जून की चिलचिलाती और तेज धूप के थपेड़ों से बचने के लिए वहां के लोग इसे पीकर खुद के शरीर की लू से रक्षा करते हैं। हम बात कर रहे हैं इमली का अमलाना की जिसे अब इमली पन्ना भी कहा जाता है। यकीन मानिए इसे एक बार पीने के बाद आप आम पन्ना को भी भूल जाएंगे।

आइए जानते हैं राजस्थान की इस खास ड्रिंक के फायदों और इसकी रेसिपी के बारे में-
बॉडी करें डिटॉक्स
इमली की खट्टी-मीठी रेसिपी बनाने के लिए इमली, काला नमक, काली मिर्च और पुदीना जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। जो एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं। इनका सेवन करने से बॉडी में मौजूद विषाक्त पदार्थ निकालते हैं और शरीर में ब्लड फ्लो प्रॉपर रहता है।
इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाए
इस ड्रिंक में इमली और पुदीना मिलाया जाता है। दोनों विटामिन सी से भरपूर होते है जो इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाते हैं। विटामिन सी शरीर में फ्री रेडिकल से होने वाले डैमेज से बचाता है।
आपको हाइड्रेटेड रखता है
इमली और पुदीना में मौजूद कूलिंग एजेंट इस गर्माहट भरे मौसम में आपके शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा बॉडी में पानी का स्तर मैंटेन रख डिहाइड्रेशन से बचाव करता है।
वेटलॉस में हेल्पफुल
इमली का अमलाना आपके मेटाबॉलिज्म को स्ट्रॉन्ग रखता है। जिससे शरीर का डायजेस्टिव सिस्टम अच्छे से काम करता है पाचन से जुड़ी समस्याएं नहीं होती है और वेटलॉस होता है।
स्किन के लिए फायदेमंद
इमली का अमलाना न सिर्फ सेहत बल्कि आपकी स्किन को भी प्रोटेक्ट करता है। इसे पीने से स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम जैसे ऑयली स्किन, मुंहासे और ड्रायनेस नहीं होती है।
ऐसे बनाएं इमली का अमलाना (How to make Imli Ka Amlana)
- 2 बड़े चम्मच बिना बीज के इमली
- आधा कप पीसी हुई चीनी
- 1/4 चम्मच काली मिर्च
- 1/4 इलायची पाउडर
- 1/2 चम्मच नमक
- स्वादानुसार काला नमक
- स्वादानुसार सादा नमक
पुदीने की पत्तियां
ऐसे करें तैयार
- इमली को सबसे पहले कम से कम 2 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। जब इमली अच्छी तरह फूल जाए, तो उसके गूदे को निकालकर ब्लेंडर में पीस लें।
- अब उसे कपड़े से छानकर एक अलग बर्तन में रख लें।
- अब उसमें चीनी पाउडर, धनिया पाउडर, काला नमक, सादा नमक और पानी डालकर उसे अच्छी तरह से मिला लें। अब इसमें पुदीने की पत्तियों को अच्छे से मसलकर डाल दें।
- अब इमली के पन्ना यानी अमलाना को फ्रिज में 1 घंटा ठंडा होने के लिए छोड़ दे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
