Latest Updates
-
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ
गर्म नींबू पानी से करें दिन की शुरूआत, स्किन बनेगी ग्लोइंग फिट रहेगी बॉडी
हममें से अधिकांश लोग नींबू और खट्टे फलों को विटामिन सी से जोड़ते हैं, लेकिन इसके सेवन से होने वाले फायदे बस यहीं तक सीमित नहीं है। यूएसडीए नेशनल न्यूट्रिएंट डेटाबेस के अनुसार, नींबू में विटामिन बी -6, विटामिन ए, विटामिन ई, फोलेट, नियासिन, थियामिन, राइबोफ्लेविन और पैंटोथेनिक एसिड से लेकर कैल्शियम, कॉपर, आइरन, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे मिनरल्स तक सब कुछ होता है। इनमें सेब या अंगूर से भी अधिक पोटेशियम होता है।
कुछ लोगों का मानना है कि सुबह नींबू पानी पीने से वजन कम होता है, त्वचा साफ होती है और दिमाग भी तेज़ होता है। ऐसे में अगर आप अपनी चाय-कॉफी की हैबिट को नींबू पानी के साथ रिप्लेस करेंगे तो ये आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। आइए जानते है दिन की शुरूआत नींबू पानी के साथ करने से क्या बेनिफिटस होंगे।

इम्यून सिस्टम होगा स्ट्रांग
नींबू में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है, जो सर्दी से लड़ने के लिए बहुत अच्छा है। विटामिन सी वाइट ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन को बढ़ाने में भी मददगार है। जो बैक्टीरिया और वायरस पर हमला करता हैं। ऐसे में जो लोग मौसमी बीमारियों से पीड़ित रहते है उनके लिए नींबू पानी का सेवन लाभकारी साबित होगा।
तेज़ होगा दिमाग
नींबू में पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है, जो कि ब्रेन और नर्व सिस्टम को उत्तेजित करता है। केवल एक नींबू में 80 मिलीग्राम आवश्यक मिनरल होता है - जो बेसिक सेल और मसल फंक्शन और आपके बॉडी के फ्लूइड बैलेंस को बनाए रखने के लिए भी महत्वपूर्ण है।
हार्ट डिज़ीज से बचाएगा
नींबू में मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। इतना ही नहीं, सुबह गर्म नींबू पानी पीने से आपको जो विटामिन सी मिलेगा, वह हार्ट डिज़ीज और स्ट्रोक के खतरे को कम कर सकता है।
बॉडी के पीएच लेवल को रखें बैलेंस
कहा जाता है कि एल्कलाइन फूड खाने और पीने से एसिडिटी कम होती है। आपको यह जानकर आश्चर्य हो सकता है कि नींबू का रस शरीर के बाहर एसिडीक होता है, लेकिन पूरी तरह से चयापचय होने के बाद इसका प्रभाव एल्कलाइन हो जाता है। इसका मतलब है कि सुबह नींबू पानी पीने से आपके शरीर का पीएच लेवल बढ़ सकता है, जिससे हेल्दी सेल फंक्शन और स्ट्रक्चर को बढ़ावा मिल सकता है।
वेट लॉस में मददगार
नींबू में पेक्टिन फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो भूख की लालसा से लड़ने में मदद कर सकता है। बहुत से लोगों का ये भी मानना हैं कि सुबह के समय गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से उन्हें तेजी से वजन कम करने में मदद मिली।
डाइजेशन करें इंप्रूव
नींबू का रस यकृत यानि लीवर को पित्त का प्रोडक्शन करने के लिए प्रोत्साहित करता है, ये एक एसिड है जो डाइजेशन के लिए आवश्यक है। इसका सेवन से करने से गैस्ट्रिक,एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याएं नहीं होती।
स्किन को बनाए चमकदार
जब आप नींबू पानी को गर्म पानी में लेते है तो इसमें मौजूद विटामिन सी ब्लड से टॉक्सिस पदार्थो को शुद्ध करके झुर्रियों और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। पीने के अलावा, नींबू पानी को सीधे तौर पर दागों पर लगाने से भी फायदा मिल सकता है। ये स्किन को अंदर और बाहर से नरिश करता है।
रेस्पिरेटरी प्रॉब्लमस से राहत
गर्म नींबू पानी पीने से चेस्ट इंफेक्शन को खत्म करने और लगातार चलने वाली खांसी को रोकने में मदद मिलती है। नींबू के रस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को एलर्जी और जलन पैदा करने वाले तत्वों से लड़ने के अलावा बलगम को बनने से रोकने में मदद कर सकता हैं।
सांसों को रखें तरोताज़ा
सुबह के समय गर्म नींबू पानी न केवल आपकी सांसों को बेहतर बनाता है, बल्कि यह दांतों के दर्द और मसूड़ों की सूजन से राहत दिलाने में भी मदद कर सकता है। लेकिन सुबह गर्म नींबू पानी पीने के बाद अपने दांतों को ब्रश करने में सावधानी बरतें। क्यूंकि नींबू के रस में मौजूद साइट्रिक एसिड दांतों के इनेमल को नष्ट कर सकता है, इसलिए आपको इस पर नजर रखनी चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
