Latest Updates
-
Nirjala Ekadashi Vrat Katha: निर्जला एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा सभी 24 एकादशियों का पूर्ण फल -
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर इस विधि से पिएं पानी, नहीं टूटेगा आपका व्रत, मिलेगा व्रत का पूर्ण फल -
Garhwali Sweet Rice Arsa Recipe: पारंपरिक तरीके से बनाएं उत्तराखंड की खास मिठाई -
Nirjala Ekadashi Vrat In Periods: क्या पीरियड्स में निर्जला एकादशी का व्रत रख सकते हैं? जानें क्या हैं नियम -
'तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए, वापस आ जाओ', केतन की हत्या के बाद सिया गोयल ने किया ये पोस्ट, अब हो रहा वायरल -
Grandma Comfort Food Vegetable Khichdi Recipe: घर पर बनाएं दादी के हाथों जैसा स्वाद -
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ
Mint Chutney Benefits: पुदीने की चटनी हेल्थ के लिए नहीं किसी खजाने से कम, यहां देखिए रेसिपी

गर्मी का मौसम आते ही हम सभी की मम्मियां पुदीना की चटनी हमारी डाइट में शामिल करना शुरू कर देती हैं। गर्मी के मौसम में हमारे खाने की थाली में चटनी न हो ये शायद ही मुमकिन हो। आयुर्वेद में पुदीना एक ऐसी जड़ी बूटी है जिसका इस्तेमाल कई बीमारियोंकी इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है। पुदीने का इस्तेमाल लोग चटनी बनाने, रायता में इसका उपयोग करने और यहां तक कि अपनी बिरयानी या अन्य रेसिपी में एक कूलिंग हर्ब शामिल करने के लिए भी इसका इस्तेमाल करते हैं। पुदीने में बहुत शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। गर्मियों में हर किसी को अपनी डाइट में इसे जरूर शामिल करना चाहिए। क्योंकि पुदीना बहुत ठंडा होता है जो पाचन और सांस से संबंधी बीमारियों को खत्म करने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं पुदीना की चटनी खाने के कुछ फायदों के बारे में-

1. पाचन क्रिया को रखें बेहतर
पुदीना आपके पाचन संबंधी समस्याओं को ठीक करने में काम कर सकता है। पुदीना में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो अपच से राहत दिलाने में मददगार है और पेट से जुड़ी समस्या को भीखत्म करते हैं।

2. मॉर्निंग सिकनेस से दें राहत
पुदीना मतली के इलाज के लिए एक बेहतरीन उपाय है। इसके सेवन से आपको मॉर्निंग सिकनेस में भी राहत मिलती है।

3. पीरियड पैन से मिले आराम
पीरियड के दौरान अक्सर पेट में गैस बनने के कारण पेट फूला-फूला लगता है। पुदीने में मौजूद गुण आपके पेट को फूलने से रोकता हैं, और पीरियड के दर्द से भी राहत दिलाने में मदद करता है।

4. ओरल केयर
गर्मी में लहसुन की चटनी अक्सर हमारे मुंह में एक महक छोड़ देती है। ऐसे में आप एंटीबैक्टीरिया के गुणों वाले पुदीने की चटनी खाने से आपकी सांसों को में ताजगी आती है जो हमारे ओर हेल्थ के लिए फायदेमंद है। पुदीना आपके मुंह के अंदर बैक्टीरिया के विकास को रोकता है और दांतों पर जमा प्लाक को भी साफ करने में मदद करता है।

5. वजन घटाने में मददगार
पुदीना का सेवन करना भी आपके वजन को कम करने में मदद मिलती है। जिसका सबसे बड़ा कारण इसके पाचन गुण हैं। पाचन क्रिया बेहतर रहने से आपका मेटाबॉलिज्म वजन घटाने में सहायक होता है।

6. सिरदर्द से दें आराम
पुदीना एक एडाप्टोजेनिक जड़ी बूटी है। पुदीना सिरदर्द को भी ठीक करने में मदद कर सकता है। पुदीने की तेज और ताजगी देने वाली सुगंध सिर दर्द को कम करने में मदद कर सकती है।

7. अस्थमा का इलाज
पुदीने को अपनी डाइट में सामिल करने से अस्थमा के मरीजों को भी काफी फायदा मिलता है। पुदीना एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। यह एक अच्छा रिलैक्सेंट है और कंजेशन से राहत देता है। लेकिन इस बात का भी ध्यान दें की आप एक मात्रा में ही पुदीने का सेवन करें।

8. सर्दी-जुकाम में दें राहत
गर्मी के मौसम में धूप में जाना फिर ठंडा पानी पीने से आपको सर्दी जुकाम हो सकता है। ऐसे में पुदीना नाक, गले, ब्रोंची और फेफड़ों को साफ करने में मदद करते हैं। पुदीने में मौजूद सूजन-रोधी गुण पुरानी खांसी के कारण होने वाली जलन से भी राहत दिलाने में मदद करता हैं।

पुदीने की चटनी की रेसिपी
सामग्री :
* पुदीने की पत्तियां - 1 कप
* हरी मिर्च - 3 से 4
* दही - 3 बड़े चम्मच
* जीरा पाउडर - आधा चम्मच
* काला नमक - स्वादानुसार
बनाने की विधि
1. पुदीने की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले पुदीने की पत्तियों को 2 3 बार पानी में अच्छे से साफ कर लें।
2. इसके बाद ऊपर बताई गई सभी सामग्रियों को पुदीने की पत्तियों के साथ मिलाकर पीस लें।
3. आपकी पुदीने की चटनी तैयार है। आप चाहे तो दही के स्थान पर अपनी चटनी को चटपटा बनाने के लिए उसमें कच्चा आम भी मिला सकते हैं।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications