Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Benefits Of Garlic: बासी मुंह सिर्फ 1 लहसुन की कली खाने से मिलेंगे 7 कमाल के फायदे, चौथा जानकर जाएंगे चौंक
Benefits Of Garlic: आपकी रसोई में मौजूद एक मामूली सी चीज कई मर्ज की दवा है। हम बात कर रहे हैं लहसुन की जो न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि रोगों का भी रामबाण इलाज है। अगर लहसुन सुबह खाली पेट खाई जाए तो चमत्कारी औषधि बन जाती है। आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा दोनों ही इस बात को मानते हैं कि बासी मुंह लहसुन खाने से शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है। इसकी तेज गंध और स्वाद भले ही कुछ लोगों को परेशान करे, लेकिन इसके अंदर छुपे फायदे जानकर आप भी इसे रोजाना खाने का मन बना लेंगे। लहसुन हर किसी के घर में मिल जाता है, हालांकि कुछ लोग इसका सेवन नहीं करते हैं।
लेकिन आज इसके फायदों के बारे में जान लेंगे तो शायद आप का भी मन बदल जाए। जी हां, रोजाना सिर्फ एक लहसुन की कली और आप पा सकते हैं कई बीमारियों से छुटकारा, वो भी बिना किसी दवा के। ये घरेलू उपाय न सिर्फ आसान है, बल्कि लंबे समय तक आपको हेल्दी रखने में कारगर भी। तो आइए जानते हैं, सुबह खाली पेट लहसुन की सिर्फ 1 कली खाने से कौन-कौन से रोग आपसे दूर रह सकते हैं।

1. हाई ब्लड प्रेशर को करता है कंट्रोल
ये तो आप जानते ही हैं कि लहसुन खाने के टेस्ट को बढ़ाता है। लेकिन आज उसके चमत्कारी फायदे भी जान लें। दरअसल लहसुन में मौजूद एलिसिन (Allicin) नामक तत्व ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर धीरे-धीरे कंट्रोल में आता है।
2. पेट के रोगों से राहत
अगर आपको पेट संबंधी रोग हैं और उनसे परेशान हैं तो आज से ही खाली पेट लहसुन खाने की आदत डाल लें। ये पाचन तंत्र मजबूत करता है। इसके अलावा गैस, अपच, कब्ज और पेट के कीड़ों को दूर करता है। लहसुन में मौजूद सल्फर कंपाउंड पेट की सफाई में मदद करते हैं।
3. कोलेस्ट्रॉल और दिल की बीमारियों से बचाव
लहसुन बुरे कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बनाए रखता है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी कम होता है। अगर आप अपने दिल को हेल्दी रखना चाहते हैं तो खाली पेट लहसुन की सिर्फ एक कली खाने की आदत डाल लें।
4. इम्यूनिटी बढ़ाए, सर्दी-जुकाम से बचाए
लहसुन का रोजाना सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। ये वायरल इंफेक्शन, सर्दी-जुकाम, गले की खराश जैसी मौसमी बीमारियों को दूर रखता है।

5. डिटॉक्स करता है शरीर को
सुबह खाली पेट लहसुन खाने से शरीर में जमा हुए टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। ये लिवर और किडनी की सफाई में भी सहायक होता है।
6. वेट लॉस
अगर आप बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो लहसुन की एक कली खाने की आदत डाल लें। बता दें कि लहसुन खाने से तेजी से वेट लॉस होता है और फैट तेजी से बर्न होता है।
7. हड्डी रोगों को करे दूर
बूढ़े बुजुर्ग पहले से कहते आए हैं कि लहसुन खाने से गठिया रोगों से छुटकारा मिलता है। ये बात सही भी है, लहसुन खाने से आपके घुटने, कमर और जोड़ों में हो रहे दर्द से छुटकारा मिलता है। अगर आप भी इस दर्द से परेशान हैं तो आज से ही खाली पेट लहसुन की कली खाने की आदत डाल लें।
कैसे खाएं लहसुन?
सुबह बासी मुंह 1 कली कच्चा लहसुन चबाएं या गुनगुने पानी के साथ निगल लें।
चाहें तो उसे रातभर पानी में भिगोकर सुबह खा सकते हैं।
खाने के बाद 15-20 मिनट तक कुछ न खाएं।
ध्यान रखें:
बहुत अधिक मात्रा में न लें, वरना एसिडिटी या मुंह की जलन हो सकती है।
यदि किसी को लहसुन से एलर्जी है तो सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
