Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Benefits of Moong Dal: गर्मी में स्प्राउट मूंग दाल खाने से आप रह सकते हैं हाइड्रेटेड, जानिए इसके हेल्थ बेनिफिट
स्प्राउट मूंग दाल अपने पोषक तत्वों के लिए जाना जाता है। मूंग दाल का इस्तेमाल आप कच्चा या पकाकर भी कर सकते हैं दोनों तरह से इस दाल को खाने से आपको कई हेल्थ बेनिफिट्स मिल सकते हैं।
गर्मियों में स्प्राउट मूंग दाल आपके सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। मूंग दाल स्प्राउट्स में लो कैलोरी, फाइबर और विटामिन बी के गुण मौजूद होते हैं। जिसे खाने से न सिर्फ आपको एनर्जी मिलती है बल्कि इससे अन्य भी कई फायदे मिलते हैं। आप इसे अपने सुबह के नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं गर्मी के मौसम में स्प्राउट मूंग दाल खाने के क्या-क्या हेल्थ बेनिफिट्स हैं।

स्प्राउट मूंग दाल खाने के फायदे
1. हाइड्रेशन
गर्मी के मौसम में खुद को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी होता है। स्प्राउट मूंग दाल पानी का एक बेहतरीन स्रोत है, जिसके सेवन से आप हाइड्रेटेड रहते हैं और अंकुरित मूंग दाल आपके शरीर को ठंडा रखने में भी मदद कर सकता है।
2. पोषक तत्वों से भरपूर
अंकुरित मूंग दाल प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर है, जिसमें विटामिन सी, के, फोलेट, आयरन और मैंगनीज शामिल होता हैं। हेल्थ को मेंटेन रखने के लिए और इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाएं रखने के लिए आप इसका सेवन जरूर करें।
3. बेहतर डाइजेशन
स्प्राउट मूंग दाल में फाइबर के गुण मौजूद होते हैं जो आपको कब्ज, एसिडिटी जैसे पाचन समस्याओं से बचाने में मदद करता है।
4. दिल को रखें हेल्दी
स्प्राउट मूंग की दाल का सेवन करने से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है, जिससे आपको दिल से जुड़ी बीमारी होने का खतरा कम होता है।
5. वेट लॉस में मददगार
अंकुरित मूंग दाल में कैलोरी की मात्रा कम होती है और यह प्रोटीन, फाइबर में हाई होता है। जिस कारण इसके सेवन से आप ज्यादा देर तक भरा हुआ महसूस करते हैं और वजन घटाने में मदद मिलती है।
6. एनर्जी बढ़ाने में फायदेमंद
गर्मी के मौसम में आपकी एनर्जी जल्दी कम हो जाती है। ऐसे में स्प्राउट मूंग दाल आपको एनर्जेटिक रखने में मदद करता है। मूंग दाल में मौजूद कार्बोहाइड्रेट आपको हेल्दी रखने का भी काम करता है।
7. कोलेस्ट्रॉल करें कम
गर्मी में अंकुरित मूंग दाल खाने से आपके खून से खराब कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
