Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
सर्दियों में शकरकंद खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें कब और कैसे करें सेवन
Sweet Potato Benefits: सर्दियों की शुरुआत होते ही बाजारों में शकरकंद बिकने लगती है। शकरकंद न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट लगती है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, फाइबर, प्रोटीन, आयरन, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। सर्दियों में शकरकंद का सेवन करने से शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद मिलती है। साथ ही, इसमें मौजूद पोषक तत्व कई तरह की बीमारियों से बचाव में मदद कर सकते हैं। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं सर्दियों में शकरकंद खाने के फायदों के बारे में विस्तार से -

इम्यूनिटी बूस्ट करे
सर्दियों में शकरकंद का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, इसमें विटामिन-सी मौजूद होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। सर्दियों में शकरकंदी का सेवन करने से सर्दी, खांसी और जुकाम की समस्या से बचाव हो सकता है।
पाचन तंत्र को दुरुस्त रखे
सर्दियों में शकरकंद का सेवन करने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से कब्ज और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
वजन घटाने में मददगार
शकरकंद का सेवन करने से वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है। दरअसल, यह एक लो-कैलोरी फूड है। इसके अलावा, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इसे खाने से बार-बार भूख नहीं लगती है, जिससे आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं। जो लोग सर्दियों में वजन कम करना चाहते हैं, वो सीमित में मात्रा में शकरकंद का सेवन कर सकते हैं।
डायबिटीज में फायदेमंद
सर्दियों में शकरकंद का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता, जिससे यह ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद करती है। इसके अलावा, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो शरीर में ग्लूकोज के अवशोषण को धीमा करने में मदद करता है। इसके सेवन से डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
दिल को रखे स्वस्थ
शकरकंद का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, इसमें पोटैशियम मौजूद होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा, इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है, जिससे दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।
कैसे करें शकरकंद का सेवन?
डाइटीशियन अबर्ना माथीवानन के मुताबिक, शकरकंद को उबालकर या भूनकर खाना सबसे सेहतमंद तरीका है। फ्राई करके खाने से इसमें कैलोरी और फैट बढ़ जाते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। वहीं, इसे दोपहर में या शाम के स्नैक के रूप में खाना बेहतर है। रात में इसका सेवन करने पर गैस बना सकती है। डायबिटीज या मोटापे से ग्रस्त लोगों को इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications