Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Benefits of Eating Tulsi Leaves: इम्युनिटी से लेकर स्किन तक, तुलसी के पत्ते खाने से मिलते हैं 7 चमत्कारी लाभ
Benefits of Eating Tulsi Leaves: भारतीय संस्कृति में तुलसी का स्थान केवल एक पौधे तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे मां लक्ष्मी का स्वरूप और आयुर्वेदिक औषधि माना जाता है। घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाना शुभ तो होता है, साथ ही इसके पत्तों का नियमित सेवन शरीर को बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। तुलसी के पत्तों को अपनी डेली लाइफ में शामिल करके आप न सिर्फ अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं बल्कि कई तरह की बीमारियों से बचाव भी कर सकते हैं।
प्रकृति ने हमें यह औषधीय पौधा मुफ्त में दिया है, बस जरूरत है इसे पहचानने और सही तरीके से अपनाने की। चाहे बात हो सर्दी-खांसी की, इम्युनिटी बढ़ाने की या फिर पाचन सुधारने की तुलसी के पत्तों का सेवन रामबाण की तरह काम करता है। आइए जानते हैं तुलसी के पत्ते रोजाना खाने से होने वाले 7 जबरदस्त फायदे।

1. इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है (Boosts Immunity)
तुलसी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। खासतौर पर बदलते मौसम में रोज 4-5 तुलसी के पत्ते खाने से वायरल संक्रमण से बचाव होता है। सुबह खाली पेट तुलसी के पत्ते खाने से बेहतर लाभ मिलता है।
2. सर्दी-खांसी और गले की खराश में राहत (Relieves Cold & Cough)
तुलसी के पत्ते कफ कम करने में मदद करते हैं। गुनगुने पानी या चाय में तुलसी के पत्ते उबालकर पीने से सर्दी-जुकाम, गले की खराश और फ्लू में राहत मिलती है। सुबह शाम इस काढ़े का सेवन लाभकारी होता है।

3. तनाव और चिंता को करता है कम (Reduces Stress & Anxiety)
तुलसी में मौजूद एडाप्टोजेन तत्व मानसिक तनाव को कम करते हैं और मूड को बैलेंस करने में मदद करते हैं। सुबह खाली पेट तुलसी के कुछ पत्ते चबाना माइंड को शांत रखता है।

4. पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है (Improves Digestion)
तुलसी का सेवन पेट की समस्याओं जैसे गैस, एसिडिटी और अपच में कारगर माना जाता है। यह पाचन क्रिया को सक्रिय करता है और भूख भी बढ़ाता है। रोजाना इनका सेवन बहुत लाभकारी होता है और कई तरह की बीमारियों से छुटकारा दिलाते हैं।

5. ब्लड शुगर कंट्रोल में सहायक (Helps Manage Blood Sugar)
तुलसी के पत्तों में ऐसे गुण होते हैं जो शरीर में शुगर लेवल को बैलेंस करने में मदद करते हैं। डायबिटीज के रोगियों के लिए तुलसी का सेवन लाभकारी हो सकता है।

6. त्वचा को बनाता है ग्लोइंग और साफ (Enhances Skin Health)
तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो स्किन प्रॉब्लम्स जैसे मुंहासे, रैशेज और दाग-धब्बों को कम करते हैं। आप तुलसी का रस चेहरे पर भी लगा सकते हैं।
7. दिल की सेहत को रखता है बेहतर (Good for Heart Health)
तुलसी ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करती है और कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम करती है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा घटता है।

तुलसी के पत्ते खाते वक्त रखें इन बातों का ध्यान
- तुलसी को खाली पेट और सुबह के समय खाना अधिक फायदेमंद होता है।
- एक बार में 4-5 पत्ते से ज्यादा न खाएं।
- आयरन सप्लीमेंट लेते समय तुलसी न खाएं, क्योंकि इसमें मौजूद तत्व उसका असर कम कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications