Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
एलोवेरा से बना यह शॉट रखेगा आपको चुस्त व तंदरूस्त
जब भी शॉट्स लेने की बात होती है तो लोग यही मानते हैं कि इससे सेहत को नुकसान ही होगा। यह सच है लेकिन तब जब आप अल्कोहल बेस्ड शॉट लेते हों। अगर आप अपनी सेहत का ख्याल रखते हुए शॉट्स लेना चाहते हैं तो ऐसे में आपको एलोवेरा और आंवला का शॉट लेना चाहिए।
एलोवेरा का पौधा आसानी से घर में लगाया जा सकता है या फिर यह आपके घर के आसपास भी आसानी से मिल जाता है। इस एलोवेरा से जेल निकालकर आप एक बेहतरीन शॉट घर पर बना सकते हैं और खूबसूरत स्किन पाने के साथ-साथ् बीमारियों से मुक्त जीवन जी सकते हैं। तो चलिए आज इसे लेख में हम आपको एलोवेरा शॉट से मिलने वाले फायदों और उसे बनाने के आसान तरीके के बारे में बता रहे हैं-

एलोवेरा शॉट के फायदे क्या हैं?
एलोवेरा शॉट को बनाने से पहले हम इसके फायदों के बारे में जानेंगे-
• एलोवेरा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव या फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। शोध से पता चला है कि क्रोनिक ऑक्सीडेटिव तनाव हृदय रोग और कैंसर होने के जोखिम को बढ़ा सकता है।
• एलोवेरा में एंटी-कैंसर प्रॉपर्टीज भी पाई जाती हैं। जिसके कारण यह कैंसर रोगियों के लिए काफी अच्छा माना गया है।
• इसमें एंटी-डायबिटिक प्रॉपर्टीज होने के कारण यह मधुमेह रोगियों के ब्लड शुगर लेवल को काफी हद तक मैनेज करता है।
• यह आपकी स्किन इश्यूज को दूर करने के लिए भी काफी अच्छा है। यह आपके एक्ने की प्रॉब्लम को दूर करने में मदद कर सकता है। साथ ही साथ, इससे स्किन अपीयरेंस में काफी बदलाव आता है।
• गर्मी के मौसम में यह आपको कूलिंग इफेक्ट प्रदान करता है। इसलिए इस मौसम में इसका सेवन करना काफी लाभदायक रहता है।
• यह आपके पेट के लिए भी काफी अच्छा है। यह पेट को ठंडक पहुंचाता है और पाचन तंत्र को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है।
एलोवेरा शॉट कैसे बनाएं?
एलोवेरा शॉट बनाने के लिए आपको महज दो चीजों की आवश्यकता होगी। एलोवेरा का पल्प और आंवला का जूस। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले एलोवेरा का पत्ता तोड़ लें और उसके अंदर का पल्प या जेल निकाल लें। अब आप दो आंवला को कद्दूकस करें और उसका रस निकाल लें। इसके बाद आप इन दोनों चीजों को एक ब्लेंडर जार में डालें और उसके ब्लेंड कर लें। अब तैयार शॉट को निकालें और फिर उसे पीएं।
ध्यान रखें ये बातें
एलोवेरा शॉट यकीनन आपकी सेहत के लिए काफी अच्छा है, लेकिन इसका सेवन करते हुए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। मसलन-
• आप एलोवेरा शॉट का सेवन सप्ताह में केवल दो बार ही करें। हर दिन इसे लेने से बचें।
• अगर आप चाहें तो एलोवेरा शॉट बनाते समय उसमें थोड़ा पुदीना भी डाल सकते हैं।
• यूं तो एलोवेरा शॉट सेहत के लिए अच्छा है, लेकिन अगर आपको किसी तरह की हेल्थ प्रॉब्लम है या फिर पहली बार इसका सेवन कर रहे हैं तो एक बार डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
