Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
गर्मियों में कई समस्याओं के लिए रामबाण है लीची की तरह दिखने वाला ये फल, जानें इसके फायदे
Ice Apple Benefits: गर्मियों के मौसम में बाजार में कई तरह के रंग-बिरंगे फल मिलते हैं, जो शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करते हैं। ऐसा ही फल है ताड़गोला, जिसे आइस एप्पल के नाम से जाना जाता है। यह फल दिखने में काफी हद तक लीची की होता है, लेकिन इसका स्वाद नारियल की तरह होता है। ताड़गोला फल की तासीर ठंडी होती है। इसमें पानी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, इसलिए यह शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें विटामिन-बी, विटामिन-सी, आयरन, कैल्शियम जिंक, पोटेशियम, फॉस्फोरस और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं। ताड़गोला का सेवन करने से शरीर की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। यह इम्यूनिटी बूस्ट करने से लेकर वजन घटाने में मदद कर सकता है। तो आइए, जानते हैं ताड़गोला खाने के फायदों के बारे में विस्तार से -

शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखे
गर्मी के दिनों में अक्सर डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है। ऐसे में, ताड़गोले का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी की समस्या से बचाव हो सकता है। दरअसल, इसमें पानी भरपूर मात्रा में होता है। इसको खाने से बॉडी हाइड्रेटेड रहती है। इसके साथ ही, यह शरीर को ठंडा रखने और लू से बचाव में भी मदद करता है।
इम्यूनिटी बूस्ट करे
ताड़गोला का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, इसमें विटामिन-सी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके सेवन से आप कई तरह की बीमारियों और संक्रमण की चपेट में आने से बच सकते हैं।
पाचन को रखे स्वस्थ
गर्मियों में ताड़गोला का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके सेवन से आंत में गुड बैक्टीरिया के विकास को भी बढ़ावा मिलता है। इसका सेवन करने से कब्ज और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
वजन घटाने में मददगार
ताड़गोला का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है और फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आप ओवरईटिंग करने से बच सकते हैं। ऐसे में, इसके सेवन से आपका वजन तेजी से कम हो सकता है।
स्किन को रखे स्वस्थ
ताड़गोला का सेवन त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी मौजूद होते हैं, जो त्वचा संबंधी समस्याओं जैसे घमौरियों, खुजली, रैशेज और फोड़े-फुंसियों को दूर करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, इसके सेवन से त्वचा में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा मिलता है, जिससे त्वचा यंग और ग्लोइंग नजर आती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
