Latest Updates
-
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी
Benefits Of Moringa: सेहत के लिए संजीवनी बूटी से कम नहीं मोरिंगा, खाने से मिलते हैं 10 जबरदस्त फायदे
Benefits Of Moringa: आजकल गलत लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से शरीर बीमारियों का घर बन गया है। ऐसे में कब कौन सी बीमारी आपको घेर ले कुछ कहा नहीं जा सकता। मगर हमारी एक कोशिश और थोड़ी सी सावधानी हमें खतरनाक बीमारियों से बचा सकती है। इसके लिए जरूरी है कि ऐसी चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाया जाए जिनमें पौष्टिक और औषधीय गुण हों। आज हम बात करने जा रहे हैं मोरिंगा (सहजन) के पत्तों के बारे में जिसका नाम सुनते ही कई लोगों को बचपन की सब्जी याद आ जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मोरिंगा को चमत्कारी पेड़ कहा जाता है?
आयुर्वेद से लेकर आधुनिक विज्ञान तक, हर जगह इसकी खूबियों को सराहा गया है। विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर मोरिंगा न केवल आपकी इम्युनिटी को बूस्ट करता है, बल्कि यह दिल, त्वचा, बालों और पाचन के लिए भी बेहद फायदेमंद है। आइए जानें मोरिंगा खाने से मिलने वाले 10 जबरदस्त फायदे।
1. इम्युनिटी को करता है मजबूत
मोरिंगा में विटामिन C, A और आयरन भरपूर होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसे अपनी डाइट में शामिल करने से आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं।

2. दिल के लिए है फायदेमंद
मोरिंगा में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। ऐसे में हमारा दिल ठीक से काम करता है। आप भी दिल की बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं तो मोरिंगा का सेवन करना शुरू कर दें।
3. हड्डियों को बनाता है मजबूत
बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में कैल्शियम और फास्फोरस से भरपूर मोरिंगा हड्डियों की मजबूती के लिए बेहद लाभकारी है। आज से ही इसे डाइट में शामिल करें।
4. स्किन ग्लो बढ़ाता है
बढ़ती उम्र और प्रदूषण के कारण चेहरे का ग्लो कम होने लगता है। मगर एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर मोरिंगा त्वचा को निखारता है और उम्र बढ़ने के असर को कम करता है।

5. ब्रेन हेल्थ के लिए वरदान
मोरिंगा में पाया जाने वाला विटामिन E दिमागी स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है और स्ट्रेस को कम करता है। बच्चों के लिए भी मोरिंगा फायदेमंद होता है।
6. पाचन क्रिया को करता है दुरुस्त
फाइबर से भरपूर मोरिंगा पाचन तंत्र को सुधारता है और कब्ज की समस्या में राहत देता है। ये तो आप जानते ही हैं कि पेट से ही बीमारियों की शुरुआत होती है। ऐसे में आप पेट संबंधी परेशानियों से बचने के लिए मोरिंगा का सेवन करें।
7. ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है
मोरिंगा में ऐसे यौगिक होते हैं जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। डायबिटीज के रोगियों के लिए मोरिंगा बहुत लाभकारी होता है।
8. आंखों की रोशनी बढ़ाता है
विटामिन A से भरपूर होने के कारण मोरिंगा आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। अगर चाहते हैं कि चश्मा न लगे तो मोरिंगा की पत्तियों का सेवन शुरू कर दें।
9. बालों की सेहत सुधारे
मोरिंगा पाउडर या तेल बालों को पोषण देता है, झड़ने से रोकता है और चमकदार बनाता है।
10. वजन घटाने में मददगार
गलत खानपान और बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल की वजह से मोटापा एक ऐसी समस्या बनता जा रहा है जिससे हर दूसरा इंसान परेशान है। बता दें कि मोरिंगा मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और फैट बर्निंग को बढ़ावा देता है।
मोरिंगा के इस्तेमाल का सही तरीका भी जान लें
अगर आप अपनी डाइट में मोरिंगा को ले रहे हैं या शामिल करने जा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। दरअसल सही तरीके से इसे न खाने से मोरिंगा के अच्छे बेनिफिट्स नहीं मिलते हैं। आइए जान लेते हैं कि मोरिंगा को कैसे और किसके साथ खाने से उसके लाभकारी रिजल्ट मिलते हैं।
1. मोरिंगा को विटामिन C के साथ लें
मोरिंगा को विटामिन सी जैसे नींबू, कीवी, संतरे और आंवले के साथ लें। ऐसा करने से आयरन का एब्जोशन होगा।
2. ग्लोइंग स्किन के लिए
अगर आप हेल्दी स्किन चाहते हैं तो मोरिंगा को हेल्दी फैट्स जैसे नट्स, सीड्स और देसी घी के साथ मॉर्निंग में भी सेवन करें।
3. इम्यूनिटी बुस्ट करने के लिए
आप चाहते हैं कि आपकी इम्यूनिटी बुस्ट हो तो मोरिंगा को आप लहसुन के साथ खाएं। आप इसकी चटनी भी बना सकते हैं।
इस बात का रखें ध्यान
मोरिंगा के सेवन कर रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि मोरिंगा के साथ आप किसी भी तरह की कैफिन का इस्तेमाल न करें। जैसे चाय, कॉफी आदि।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications