Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
डेली डाइट में शामिल करें शकरकंद, स्किन और हेयर बनेंगे हेल्दी
ऐसी कई तरह की सब्जियां है जो ना सिर्फ हमारे शरीर को न्यूट्रीशंस देती है, बल्कि इनका इस्तेमाल हम स्किन और हेयर केयर रूटीन में भी कर सकते है। और इस लिस्ट में एक नाम स्वीट पटेटो का भी है। जिसे हम सभी शकरकंद के नाम से जानते है। शकरकंद बीटा-कैरोटीन, एंथोसायनिन, विटामिन बी, विटामिन सी, पोटेशियम और अन्य मिनरल्स सहित कई अलग-अलग न्यूट्रीशंस से भरपूर होती हैं। जिनसे स्किन और हेयर को कई तरह के फायदे पहुंचते है। जो कुछ इस प्रकार है।

हेयर और स्किन के लिए शकरकंद के फायदे
एंटी एजिंग गुण
शकरकंद को बीटा-कैरोटीन के हाई लेवल के लिए जाना जाता है, जो सेवन करने के बाद विटामिन ए में एक्टिवली बदल जाता है। सेल प्रोडक्शन और ग्रोथ के लिए विटामिन ए आवश्यक है। विटामिन ए का अधिक सेवन हेल्दी स्किन सेल प्रोडक्शन को बढ़ाने में मदद कर सकता है। शकरकंद में एंथोसायनिन जो कि हाई लेवल का न्यूट्रीएंट है, इसमें एंटी एजिंग गुण हो सकते है। एंथोसायनिन एक प्रकार का फ्लेवोनोइड एंटीऑक्सीडेंट है। एंटीऑक्सिडेंट में एंटी-एजिंग गुण होते हैं क्योंकि वे फ्री रेडिकल नामक रेडिकल को बेअसर करते हैं, जो सेल्स पर ऑक्सीडेटिव डैमेज पैदा कर सकते हैं।
कोलेजन प्रोडक्शन
शकरकंद में विटामिन सी होता है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट है और कोलेजन के प्रोडक्शन में महत्वपूर्ण है। कोलेजन स्किन और हेयर और नाखूनों सहित अन्य कनेक्टिव टिश्यूज के लिए मुख्य रूप से जरूरी है।
नेचुरल मॉइश्चराइज
शकरकंद में ऐसे इंग्रीडेंट होते हैं जो नेचुरल मॉइस्चराइज़र के रूप में काम कर सकते हैं, जिनमें पोटेशियम और पैंटोथेनिक एसिड शामिल हैं। तो अगर सर्दी के दिनों में आपकी स्किन ज्यादा ड्राई रहती है, तो शकरकंद आपकी स्किन को मॉइश्चर करने के लिए बढ़िया रहेगी। क्यूंकि ये मॉश्चराइजर की तरह स्किन पर काम करता है। इससे बेस्ट रिजल्ट पाने के लिए शकरकंद को पहले उबाल लें। फिर इसमें ओट्स और थोड़ा सा दही मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से चेहरे पर स्क्रब करें। फिर गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें।
ऑयली स्किन के लिए फायदेमंद
शकरकंद का इस्तेमाल उन लोगों के लिए भी काफी बढ़िया रहेगा जिनकी स्किन ऑयली है। शकरकंद को फेस मास्क के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले शकरकंद को उबालें। फिर इसे ठंडा करके इसमें आधा चम्मच शहद मिला दें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर करीब 15 से 20 मिनट तक के लिए सूखने दें। आप चाहें तो इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं।
यूवी डैमेज के प्रति सेंसिटिविटी में कमी
फोलेट शकरकंद में पाया जाने वाला एक अन्य महत्वपूर्ण न्यूट्रीएंट है। फोलेट की कमी से यूवी डैमेज के प्रति सेंसिटिविटी बढ़ सकती है, जिससे स्किन कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। जब शकरकंद को बैलेंस डाइट में शामिल किया जाता है, तो यह फोलेट के हेल्दी लेवल को बनाए रखने में मदद कर सकता है।
टोनर के रूप में करें काम
शकरकंद को टोनर के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए शकरकंद को कुछ मिनट के लिए उबालें। फिर इस पानी को फ्रिज में स्टोर करें और इसे स्किन के लिए टोनर के रूप में उपयोग करें। यह कार्बनिक टोनर आपको स्किन की इम्प्रयोरिटी से छुटकारा पाने में मदद करेगा।
हेयर ग्रोथ को बढ़ावा
शकरकंद में ऐसे कई न्यूट्रीएंट भी होते हैं जो हेयर ग्रोथ के लिए महत्वपूर्ण होते हैं, जिनमें विटामिन बी, पोटेशियम, विटामिन सी और जिंक शामिल हैं। बल्कि इससे ड्राई हेयर की समस्या को दूर किया जा सकता है साथ ही इससे बालों में शाइन भी आती है। शकरकंद का हेयर मास्क बनाने के लिए इसमें जैतून का तेल, दही, शहद, मिलाएं। फिर इस पेस्ट को अच्छे से मिक्सकर बालों में लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। फिर किसी माइल्ड शैम्पू से बालों को धो लें। यकीन मानिए कुछ ही सप्ताह इस्तेमाल करने के बाद आपको अपने बालों पर असर साफ नजर आने लगेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
