Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
फटी एड़ियो से परेशान लोग जरुर पहने सिलिकॉन के मौजे, पहनने के बाद ऐसा करता है असर
हम सभी चाहते हैं कि हमारे पैर सॉफ्ट हो। रूखी व फटी एड़ियां ना केवल शर्मनाक और अनाकर्षक हो सकती हैं, बल्कि इसके कारण आपको दर्द और संक्रमण की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में फटी एड़ियों से निजात पाने के लिए हम कई तरीके अपनाते हैं।

लेकिन अगर आप एक आसान उपाय अपनाना चाहते हैं तो ऐसे में आप सिलिकॉन सॉक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। सिलिकॉन सॉक्स इन दिनों काफी पॉपुलर हो रहे हैं, क्योंकि इसमें विटामिन ई और मिनरल ऑयल आदि मौजूद होते हैं।
ऐसे में जब आप सिलिकॉन सॉक्स पहनते हैं तो वे आपके पैरों को हाइड्रेट करने के साथ-साथ उन्हें जल्दी रिपेयर भी करते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको सिलिकॉन सॉक्स को इस्तेमाल करने के फायदों के बारे में बता रहे हैं-
सिलिकॉन सॉक्स क्या हैं?
सिलिकॉन एक ऐसा मैटीरियल है, जिसका उपयोग सिर्फ मेडिकल डिवाइस या प्रोस्थेटिक्स के लिए ही नहीं किया जाता है, बल्कि यह सॉक्स और अन्य फुटवियर बनाने में भी उतना ही उपयोगी है। इसके फाइबर स्किन को परेशान नहीं करते हैं या एलर्जी का कारण नहीं बनते हैं, इसलिए इसे इस्तेमाल करने में किसी तरह की परेशानी नहीं होती है। सिलिकॉन सॉक्स आपके पैरों को अतिरिक्त कुशनिंग प्रदान करते हैं।
सिलिकॉन सॉक्स के क्या फायदे हैं?
अगर आप सिलिकॉन सॉक्स को पहनना शुरू करते हैं तो इससे आपको कुछ ही दिनों में अपने पैरों में अंतर नजर आने लगेगा-
• हाई क्वालिटी सिलिकॉन से बने सॉक्स काफी सॉफ्ट और फ्लेक्सिबल होते हैं। साथ ही, ड्यूरेबल होने के कारण वह चलते या दौड़ते समय आपकी एड़ी को फटने से बचाते हैं।
• अगर आप अपनी फटी एड़ियों की समस्या के कारण परेशान हैं तो ऐसे में सिलिकॉन सॉक्स पहनने से फायदा मिलता है। इससे ना केवल आपके पैरों को हाइड्रेशन मिलता है, बल्कि आपकी एड़िया भी जल्दी हील होती हैं। यह पैरों को फिर से सॉफ्ट बनाने का आसान तरीका है।
• सिलिकॉन सॉक्स उन लोगों के लिए भी एक बढ़िया विकल्प हैं जो शूज इनसोल पहनने से बचना चाहते हैं। अमूमन बैड क्वालिटी फुटवियर के कारण ब्लिस्टर व अन्य फुट प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। लेकिन सिलिकॉन सॉक्स इन परेशानियों से आपके पैरों को बचाने में मदद करती हैं। इतना ही नहीं, अगर आपके वाइड या फ्लैट फीट हैं या प्लांटर फैस्कीटिस या पैर की अन्य चोटों के कारण आपको ठीक ढंग से चलने में समस्या होती है तो ऐसे में आप सिलिकॉन सॉक्स को पहन सकते हैं।
• सिलिकॉन मोज़े नमी को अब्जॉर्ब नहीं करते हैं और पसीने को सॉक्स के अंदर बनने से रोकते हैं। ऐसे में गर्मी के दिनों में यह आपको पूरे दिन ठंडा रखते हैं। यदि आप गर्मी के महीनों में पसीने से बचना चाहते हैं, तो कॉटन सॉक्स की जगह सिलिकॉन सॉक्स पहनकर देखें।
सिलिकॉन सॉक्स का उपयोग कैसे करें?
- सिलिकॉन सॉक्स का इस्तेमाल करने से पहले अपने पैरों को साफ करें। इसके लिए आप गर्म पानी का इस्तेमाल करें।
- अब अपने पैरों को सुखाएं और 2-3 मिनट के लिए फुट जेल से मसाज करें।
- अब आप सिलिकॉन सॉक्स पहनें और उन्हें रात भर के लिए छोड़ दें।
क्या दिन के समय सिलिकॉन मोज़े पहन सकते हैं?
अमूमन सिलिकॉन सॉक्स को लोग रात में ही पहनते हैं और इसलिए उनके मन में यह सवाल होता है कि वे इसे दिन में पहनें या नहीं। दरअसल, सिलिकॉन सॉक्स आपके पैरों को पर्याप्त एयरफ्लो प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। इसलिए, आप इसे कभी भी पहन सकते हैं। वहीं, सोते समय आपकी स्किन पर घर्षण को कम करने में मदद के लिए आप रात में सिलिकॉन मोज़े पहनें।
क्या सिलिकॉन सॉक्स का कोई नुकसान भी है?
सिलिकॉन सॉक्स ने अपने कंफर्ट के कारण बाजार में अपना एक अलग स्थान बनाया है ये सॉक्स आपके पैरों को तब तक पोषण और हाइड्रेट करते हैं जब तक कि आपको सिलिकॉन से एलर्जी न हो। कुछ लोगों को सिलिकॉन से खुजली और रैशेज हो सकते हैं। ऐसे लोगों को सिलिकॉन सॉक्स का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
