Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
घर में नंगे पैर घूमने से होती हैं ये दिक्कतें, जानें घर में क्यों पहनने चाहिए चप्पल और फायदे
बचपन से ही हमें घर में नंगे पांव रहने की आदत डाली जाती है, बाहर जाने पर ही जूते-चप्पलों का यूज करने की नसीहत दी जाती है। बड़े होने के साथ यह आदत बदल गई क्योंकि नंगे पैर चलने की जगह हम अपनी सुविधा के हिसाब से चप्पल या जूते पहनने लगे। लेकिन आपको मालूम होना चाहिए कि बाहर ही नहीं घर के अंदर चप्पल पहनने से कई फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं, चप्पल पहनने के फायदों के बारे में।

बच्चें और बुजुर्गों के पांव के संतुलन के लिए
छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए चप्पल पहनना बहुत जरूरी होती है क्योंकि इसके लिए उनका संतुलन बना रहता है। आपने देखा होगा कि छोटी उम्र के और बूढ़े लोगों के पांव जमीन पर सीधे नहीं पड़ते हैं। ऐसे लोगों का संतुलन चप्पल पहनने से बना रहता है क्योंकि उनके तलवे समतल होते है।
बैक्टीरियल और फंगल इफेक्शन मिलती है सुरक्षा
घर की साफ-सफाई के बाद हमें लगता है कि फर्श बिल्कुल साफ होगा। लेकिन ऐसे जरुरी नहीं है, क्योंकि पोछा लगने के बाद भी ऐसे कई अदृश्य बैक्टीरिया होते हैं जो घर से बाहर नहीं निकाल सकते हैं। इसलिए हमेशा चप्पल पहनना जरूरी हो जाता है क्योंकि ऐसा न करने से आप दूसरी बीमारियां घर ले आते हैं। इसके अलावा आपके पैर पर एलर्जी और अन्य बीमारियां भी हो सकती हैं।
पैरों में नहीं आती है सूजन
जिन लोगों के पैरों में सूजन की दिक्कत रहती है, उन्हें घर पर चप्पल पहनने की आदत डालनी चाहिए। घर में चप्पल पहनने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे पैरों की सूजन में आराम मिलता है। चप्पल पहनने से गर्मी बनी रहती है और ये ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है। आपको अपने पैर के हिसाब से सही चप्पल का विकल्प चुनना चाहिए।
ऐसे चप्पल पहनें
सिर्फ चप्पल ही नहीं, जूते भी इस तरह के पहनने चाहिए, जिसमें पंजों को आराम मिले और एडी की पोजिशन ठीक हो, कई बार फैशन के चलते हम गलत साइज के जूते या चप्पल का चुनाव कर लेते हैं, ऐसे करने की गलती कभी न करें। आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
