Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
बेंगलुरु में वोट डालने गई महिला को आया कार्डियक अरेस्ट, डॉक्टर ने CPR से बचाई जान, जानें कब और कैसे दें
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान के दौरान बेंगलुरु में वोट देने आई एक महिला मतदान केंद्र पर पानी पीते वक्त अचानक से गिर गई। घटनास्थल पर ही मौजूद बेंगलुरु स्थित बोम्मसंद्रा के नारायण स्वास्थ्य केंद्र के किडनी विशेषज्ञ डॉ. गणेश श्रीनिवास ने तुरंत महिला की तबीयत का जायजा लिया।
डॉक्टर ने महिला को कार्डियक अरेस्ट आने का दावा करते हुए सीपीआर दिया। सीपीआर देते ही महिला हरकत में आई और उसकी जान बच गई। तभी वहां मौजूद चुनाव ड्यूटी में तैनात लोगों ने महिला को जूस दिया और एम्बुलेंस बुलाई और उसे अस्पताल ले जाया गया।

जरा सी भी देरी सी महिला की जान सकती थी। आइए जानते है क्या होता है सीपीआर और कब इसे दिया जाता है।
CPR क्या होता है?
CPR (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटैशन) एक तरह की मेडिकल थैरेपी है, जो मरीज की जान बचाने के लिए इमरजेंसी हालत में दी जाती है। यह थैरेपी कार्डियक अरेस्ट आने या फिर सांस लेने में दिक्कत होने की स्थिति में दी जाती है।
सीपीआर देने का तरीका
सीपीआर व्यक्ति की सांस रुक जाने पर मरीज की सांस वापस लाने की एक प्रक्रिया है। इसे तब तक किया जाता है जब तक कि दिल की धड़कन सामान्य न हो जाने तक छाती को दबाया जाता है। इस प्रक्रिया से शरीर में पहले से मौजूद खून संचारित होने लगता है। साथ ही इसमें मरीज के मुंह में मुंह से सांस भी दी जाती है।
सीपीआर लाइव सेविंग टेक्निक हैं इससे मौके पर कई लोगों को मौत के मुंह पर जाने से बचाया जा सकता है। कई बार दुर्घटना की स्थिति में मुंह पर चोट लग जाती है तो मुंह से सांस नहीं दी जा सकती, ऐसी स्थिति में नाक से भी सांस देकर मरीज की जान बचाई जाती है हालांकि, इससे लिए पता होना आवश्यक है कि व्यक्ति को सीपीआर की आवश्यकता है या नहीं। अगर आप इसकी पहली ट्रेनिंग ले चुके हैं तो ही इसका इस्तेमाल करें।

बच्चों को सीपीआर देने का तरीका
बच्चों को सीपीआर देने के दौरान इन निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें। जैसे:
स्टेप 1: सबसे पहले बच्चे के पास घुटने के बल बैठ जाएं।
स्टेप 2: अगर नवजात शिशु को सीपीआर देने के लिए हाथों की हथेलियों की बजाए उंगलियों का इस्तेमाल करें।
स्टेप 3: छाती पर दवाब डालने के दौरान 1/2 से 2 इंच तक ही प्रेशर डालें।
अब इस स्टेप को दोहराएं और जल्द से जल्द बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर को जानकारी दें की आपने बच्चे को सीपीआर दिया है।
किन स्थितियों में दिया जाता है CPR
कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन निम्नलिखित स्थितियों में दिया जाना चाहिए, जैसे-
- कोई व्यक्ति अचानक से बेहोश हो जाए और वह सांस लेने में सक्षम ना हो।
- अगर किसी व्यक्ति को बिजली का कंरट लगा हो और वो बेहोश होने लगे तो ऐसी स्थिति में भी सीपीआर दिया जा सकता है।
- किसी एक्सीडेंट के दौरान व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ हो रही हो, तो ऐसी स्थिति में माउथ टू माउथ ऑक्सीजन दिया जाता है।
- अगर कोई व्यक्ति तैरते हुए डूब गया हो, तो उसे पानी से बाहर निकालने के बाद सबसे पहले माउथ टू माउथ ऑक्सीजन दें और इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाएं।
इन स्थितियों में सीपीआर दिया जा सकता है। लेकिन ध्यान रखें इसके बावजूद भी मरीज को जल्द से जल्द अस्पताल लेकर जाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
