Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
कुछ ही दिनों में करना है वजन कम तो जरूर करें ये कार्डियो एक्सरसाइज
कहते हैं कि पहला सुख निरोगी काया। इसलिए व्यक्ति को सबसे पहले अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहिए। आज के समय में अधिकतर लोग अपने बढ़ते वजन और बेडौल शरीर के कारण परेशान रहते हैं। जब वजन अधिक होता है तो ऐसे में डायबिटीज, हाई बीपी और स्ट्रोक आदि रिस्क बढ़ जाता है।
इतना ही नहीं, इससे व्यक्ति की लाइफ भी अपेक्षाकृत कम हो जाती है। इसलिए हर किसी को अपना वजन मेंटेन करना चाहिए। अगर आप वेट मेंटेन करने और बॉडी को शेप में लाने की बात हो तो ऐसे में कार्डियो एक्सरसाइज करना काफी अच्छा माना जाता है। कार्डियो वर्कआउट को आप मशीन और मशीन के बिना दोनों तरह से की जा सकती है। तो चलिए आज इस लेख में आपको कुछ ऐसे ही कार्डियो वर्कआउट के बारे में बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपना वजन आसानी से कम कर सकते हैं-

चढ़ें सीढ़ियां
अगर आप कार्डियो वर्कआउट के जरिए अपनी बॉडी को शेप में लाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको सीढ़ियां चढ़ने का नियम बनाना चाहिए। यह एक लो-इम्पेक्ट कार्डियो वर्कआउट है, जो आपके पूरे शरीर पर काम करता है। इतना ही नहीं, यह आपके पैरों की सहनशक्ति को विकसित करता है और कार्डियोवैस्कुलर फिटनेस में भी सुधार करता है। अगर आप नियमित रूप से सीढ़ियों को चढ़ना-उतरना शुरू करते हैं तो इससे आपको कुछ ही दिनों में अपनी बॉडी में फर्क नजर आने लगता है।
करें रनिंग
रनिंग करना भी एक बेहतरीन कार्डियो वर्कआउट करना माना जाता है। इसकी मदद से आपको ना केवल फैट बर्न करने में मदद मिलती है, बल्कि इसकी मदद से आपकी मसल्स भी बिल्डअप होती है। यह आपके कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ में भी सुधार कर सकता है। जब आप रेग्युलर तरीके से आपके मूड को बूस्टअप करता है। इससे आपकी बॉडी शेप में ही आती है।
करें साइकिलिंग
साइकिल चलाने से बेहतर कोई दूसरा कार्डियो वर्कआउट शायद ही हो। अमूमन बच्चे साइकिलिंग करना काफी पसंद करते हैं। लेकिन वास्तव में यह बड़ों के लिए भी उतना ही अच्छा है। जब आप साइकिलिंग करते हैं तो इससे आपकी ना केवल हार्ट हेल्थ सुधरती है, बल्कि पेट की मसल्स भी टोन होती है और आपकी बॉडी शेप में नजर आने लगती है। इसलिए, अगर आप कार्डियो वर्कआउट करना चाहते हैं तो ऐसे में नियमित रूप से कम से कम आधे घंटे साइकिलिंग करने का नियम अवश्य बनाएं। हालांकि, यह ध्यान रखें कि आप जिम में साइकिलिंग करने की जगह आउटडोर साइकिलिंग करें।
कूदें रस्सी
अगर आप कम समय में ही अपनी बॉडी को शेप में लाना चाहते हैं तो ऐसे में रस्सी कूदने की आदत डालें। यह वास्तव में एक फुल-बॉडी कार्डियो एक्सरसाइज है जो वजन कम करने में आपकी मदद कर सकती है। जब आप रस्सी कूदते हैं तो इस दौरान आप अपने ऊपरी और निचले शरीर दोनों पर काम कर रहे होते हैं। यह ना केवल आपको एंटरटेन फील करवाता है, बल्कि इससे कैलोरी भी तेजी से बर्न होती है।
करें वॉक
अगर आपका वजन बहुत अधिक है और आप हाई इंटेसिटी वर्कआउट नहीं कर सकते हैं तो ऐसे में वॉक का नियम बनाएं। यह एक बेहद ही आसान कार्डियो वर्कआउट है, जिसे कोई भी बेहद आसानी से कर सकता है। लेकिन नियमित रूप से वॉक करने से आपको हेल्दी वेट मेंटेन करने में मदद मिलती है। नियमित रूप से टहलने से आपको हार्ट डिसीज, टाइप 2 डायबिटीज और स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में मदद कर मिलती है। साथ ही साथ, इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल भी बेहतर होता है। वॉक करते हुए आपको रिजल्ट मिलने में थोड़ा अधिक समय लग सकता है, लेकिन इसका इफेक्ट लॉन्ग टर्म होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
