Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
Heels Wearing Tips: हील्स को न कहें बाय-बाय, रोजाना करें पैरों की ये आसान एक्सरसाइज
महिलाओं के लिए हाई हील्स किसी वरदान से कम नहीं है। हाई हील्स पहनने के बाद महिलाओं में एक अलग ही आत्मविश्वास आता है। लंबे समय से महिलाओ के शू रैक में अलग-अलग तरह के हाई हील्स ने अपना स्थान बनाया हुआ है। लेकिन हाई हील्स पहनने से महिलाओं के पैरों में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती है। जिस कारण उन्हें कई बार अपने फेवरेट हील्स पहनना छोड़ना पड़ता है।

ओर्थपेडीक डॉक्टर मनन वोरा ने अपने इस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील शेयर कर हाई हील्स पहनने के नुकसान और उससे बचने के तरीके के बारे में टिप्स और कुछ एक्सरसाइज शेयर किए हैं। डॉक्टर मनन वोरा ने बताया कि हील्स पहनने से आपको एंकल पैन, नी पैन, बैक पैन के साथ आपके चलने के तरीके में भी बदलाव हो सकता है। लेकिन फिर भी महिलाएं हील्स पहनना बंद नहीं करती हैं। ऐसे में वो इन टिप्स और एक्सरसाइज को अपने रूटीन में शामिल कर पैरों को सुरक्षित रखने की कोशिश जरूर कर सकती हैं।
हील्स पहनने के टिप्स
1. खुली पैर की एड़ी बंद पैर की ऊंची एड़ी के जूते से काफी बेहतर होती है, क्योंकि ऐसी हील्स में आपके पैर की उंगलियों को एक साथ कसकर बनाया जाता है।
2. स्टिलेटोस से अच्छा है ब्लॉक हील्स, ब्लॉक हील्स से अच्छा है वेजेज, क्योंकि ऐसी हील्स में आपका सारा वजन एक बिंदु पर आने के स्थान पर आपकी एड़ी से पैर की उंगुली तक अधिक समान रूप से बांटता है।
3. छोटी हील्स चुनें, 2 इंच या उससे कम हाइट की हील्स आपके जोड़ों पर कम दबाव डालती है। जिससे आपको एड़ी या जॉइंट पैन कम या नहीं होता है।
हील्स पहनने के दिन बाद करें ये एक्सरसाइज
1. पैर की मांसपेशियां-बॉल रिलीज - हील्स पहनने के बाद पैरों में होने वाले दर्द को दूर करने के लिए आप एक बॉल को धीरे-धीरे पैर के नीचे 20 बार रोल करें। यहीं प्रक्रिया आप दूसरे पैर के साथ भी दोहराएं।
2. हाथ से अपने पैर की उंगलियों में फंसाकर करें मूव - इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप एड़ी को स्थिर रखें, अपने हाथ से पैर की उंगलियों दबा लें और फिर 10-15 बार क्लॉकवाइज और फिर एंटी क्लॉकवाइज घुमाएं, और फिर ऊपर और नीचे घूमाएं।
3. टो स्पेसर्स - बैठ जाएं फिर इसके बाद अपने पैर की उंगलियों के बीच में एक जुर्राब रखें जो टो स्पेसर के रूप में काम करेगा।
4️. टो एक्सटेंशन - बैठो और अपने पैर को पूरी तरह जमीन पर टीका कर रख दें। इसके बाद सिर्फ अपने पैर की उंगलियों को ऊपर नीचे करें।
5. एड़ी उठाना- किसी दीवार का सहारा लेकर खड़े हो जाएं । इसके बाद एक एक करके पैर की एड़ी को उठाएं और फिर नीचे रखें। जैसे आप चल रहे हो।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
