Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
यूट्यूब पर बच्चे देख सकते हैं ये कार्टून चैनल, नहीं देना पड़ेगा एक भी पैसा
आज के समय में बच्चों को स्क्रीन से पूरी तरह से दूर रख पाना संभव नहीं है। स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप और टीवी ऐसी कई स्क्रीन हैं, जहां पर बच्चे अपना अधिकतर समय बिताते हैं। हालांकि, एक पैरेंट के रूप में आप यह अवश्य सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपके बच्चे जो भी देखें, वह उनकी उम्र के अनुसार ही हो। ऐसे में बच्चों के लिए एंटरटेनमेंट के लिए कार्टून देखना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

अमूमन कार्टून देखने के लिए हम टीवी चैनल या फिर ओटीटी का सहारा लेते हैं, जिसके लिए मंथली कुछ पैसे देने होते हैं। लेकिन वहीं यूट्यूब पर ऐसे कई चैनल हैं, जहां पर बच्चे अच्छी क्वालिटी के कार्टून चैनल आसानी से देख सकते हैं और उनके लिए आपको एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। तो चलिए जानते हैं इन यूट्यूब चैनल्स के बारे में-
पॉ पेट्रोल ऑफिशियल एंड फ्रेंड्स
छोटे बच्चों के लिए यकीनन एक बेहतरीन यूट्यूब है, जहां पर बच्चे पॉ पेट्रोल के ढेरों कार्टून एपिसोड्स का मजा ले सकते हैं। इन वीडियोज में फुल एपिसोड से लेकर सीरीज, फीचर्ड क्लिप, नए एपिसोड्स के ट्रेलर आदि होते है। यह सीरीज पप्स के ग्रुप के एडवेंचर और उनके ह्यूमन लीडर राइडर के बारे में है। हर पप्स की एक अलग क्षमता है और बचाव अभियान में मदद करने के लिए खास तरह का व्हीकल भी है।
पेपा पिग
पेपा पिग की फैमिली और उनकी मस्ती हमेशा ही बच्चों को पसंद आती है। यूट्यूब पर उनका ऑफिशियल चैनल भी है, जिसका नाम पेपा पिग है। पेपा पिग कार्टून में एक पेपा है जो अपने मम्मी, पापा और छोटे भाई जॉर्ज के साथ रहती है। उसके कारनामे मज़ेदार होते हैं, जिनसे कभी-कभी कुछ आंसू भी आते हैं, लेकिन अंत में हमेशा चेहरे पर ख़ुशी ही होती है। पेपा पिग के इस ऑफिशियल यूट्यूब चैनल में आपको इस कार्टून के कई एपिसोड्स फ्री में देखने को मिलेंगे। पेपा पिग के हिन्दी कार्टून पेपा पिग इन हिन्दी के नाम से अवेलेबल है।
भूत बॉस डायरीज
बच्चों ने टीवी पर पाप-ओ-मीटर शो में थकेला, पकेला और भूत बॉस को अवश्य देखा होगा। इस टीवी शो को यूट्यूब पर भूत बॉस डायरीज चैनल पर आसानी से देखा जा सकता है। इस चैनल में बच्चों के लिए ढेरों मजेदार वीडियोज हैं। इन वीडियोज के जरिए बच्चों को मजे-मजे में कई अच्छी बातों के बारे में बताया जाता है। साथ ही साथ, भूतों के जादू देखकर बच्चे उसे काफी एन्जॉय कर सकते हैं। इसे हिन्दी के अलावा अन्य भाषाओं में ही कार्टून का मजा लिया जा सकता है।
इन्फोबेल्स
अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे यूट्यूब पर सिर्फ अपना समय ही ना बिताएं, बल्कि कार्टून देखते हुए काफी कुछ नया सीखे भीं तो ऐसे में इन्फोबेल्स यूट्यूब चैनल उनके लिए एक अच्छा प्लेटफॉर्म है। खासतौर से, छोटे बच्चों के लिए यह एक बेहतरीन ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म है, जहां पर बच्चे इंटरएक्टिव एजुकेशनल और एडुटेनमेंट वीडियो कंटेट के जरिए कविताओं से लेकर एनिमेटेड कहानियां, किड्स एजुकेशन व सेल्फ इंप्रूवमेंट के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। ये वीडियोज बेहद ही इंटरस्टिंग होती हैं और यह कई भाषाओं में अवेलेबल है।
ग्रीन गोल्ड टीवी
ग्रीन गोल्ड एनिमेशन ने छोटा भीम, सुपर भीम, माइटी लिटिल भीम और कई अन्य कार्टून बनाकर एक नया बेंचमार्क स्थापित किया है। यूट्यूब पर ग्रीन गोल्ड टीवी के नाम से ऑफिशियल यूट्यूब चैनल है, जिसे साल 2011 में लॉन्च किया गया। इस यूट्यूब चैनल पर बच्चे अपने पसंदीदा कार्टून जैसे छोटा भीम, सुपर भीम, माइटी राजू, कलारी किड्स, कृष्णा छोटा भीम और बलराम आदि कई कार्टून देख सकते हैं। ग्रीन गोल्ड टीवी चैनल पर हजारों वीडियोज हैं, जो बच्चों का मनोरंजन करेंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
