Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
बवासीर की समस्या को जड़ से खत्म करेगा पान का पत्ता, इन 2 तरीकों से करें इस्तेमाल
Betel Leaf for Piles: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण बवासीर की समस्या लोगों में आम हो गई है। बवसीर होने पर गुदा और मलाशय के निचले हिस्से की नसों में सूजन हो जाती है, जिसके कारण मरीज को मल त्यागने में काफी परेशानी होती है। अगर सही समय पर बवासीर का इलाज न किया जाए, तो यह धीरे-धीरे गंभीर रूप धारण कर लेती है। बवासीर की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही एक घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बवासीर की समस्याओं को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

बवासीर में कैसे फायदेमंद है पान का पत्ता?
पान का पत्ता बवासीर के इलाज में काफी प्रभावी हो सकता है। दरअसल, इसमें औषधीय गुण भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और कब्ज की परेशानी को कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही, यह मल को नरम बनता है, जिससे मल त्यागने में आसानी होती है। इसके अलावा, यह बवासीर में होने वाली सूजन को भी कम कर सकता है।
बवासीर में कैसे करें पान के पत्ते का प्रयोग?
पान के पत्तों का पानी
बवासीर से छुटकारा पाने के लिए आप पान के पत्तों का पानी पी सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप एक पैन में एक गिलास पानी लें। इसमें 2-3 पान के पत्ते डालकर उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए, तो इसे छान लें। इसके बाद इसका सेवन करें। इससे बवासीर की परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
पान के पत्तों का पेस्ट
बवासीर की परेशानी को कम करने के लिए आप पान के पत्तों का पेस्ट भी प्रयोग कर सकते हैं। इसे प्रभावित हिस्से पर लगाने से सूजन और जलन को कम किया जा सकता है। इसके लिए 3-4 पान के पत्तों को पीस लें। अब इस पेस्ट को अपने मलद्वार पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। लगातार कुछ दिनों तक इसका प्रयोग करने से आपकी परेशानी काफी हद तक कम हो जाएगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
