Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
बैड कोलेस्ट्रॉल को शरीर से निकाल फेंकता है पान का पत्ता, जानिए खाने का सही तरीका
कोलेस्ट्रॉल बढ़ना आज के समय में एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनती जा रही है। बच्चों से लेकर बड़ों में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या देखी जा सकती है। बैड कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के ब्लड सेल्स में जमने वाला एक गंदा पदार्थ है, जिसके कारण दिल से जुड़ी बीमारी होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। इतना ही नहीं आपको अन्य कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। लेकिन अपने शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकल कर आप हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। ऐसे में पान का पत्ता आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार पान के पत्ते में बायोलॉजिकल क्षमता होती है हमारे शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकलने और उसे हेल्दी रखने में मदद करता है। पान का पत्ता एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। रिसर्च में शोधकर्ताओं ने पाया कि पान के पत्ते इन विट्रो में LDL कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सीकरण को रोकने में सक्षम थे और मैक्रोफेज में लिपिड संचय को कम करने में भी काफी योग्य है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आप अपने शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को निकालने के लिए किस तरह पान के पत्ते का सेवन कर सकते हैं।
कैसे करें पान के पत्ते का सेवन
1. पान के पत्ते को चबाएं
कई स्थानों पर पान के पत्ते को चबाना बहुत आम बात है। क्योंकि लोगों का भी यहीं मानना है कि इसका आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। पान के पत्तों में यूजेनॉल नाम का एक कंपाउंड होता है जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। आपको बस रोज खाना खाने के बाद एक पान के पत्ते को लेकर चबाना है। आपने देखा होगा कई लोग अक्सर खाना खाने के बाद पान खाना पसंद करते हैं। इसी तरह आप भी अपने लिए मिठा पान बनाकर खा सकते हैं।
2. पान की बनाएं चाय
आप पान के पत्ते का सेवन चाय के रूप में भी कर सकते हैं। बस आपको 2 से 3 पान के पत्तों को कुछ मिनट के लिए पानी में उबालना है। इसके बाद इसे एक गिलास में छान लें। बस इसे पिएं, आप चाहे तो इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें शहद भी मिला सकते हैं।
3. पान के पत्ते के तेल का करें इस्तेमाल
पान के पत्ते का तेल आपको आसानी से मार्केट में मिल जाएगा। आप स्किन पर भी पान के पत्ते का तेल लगा सकते हैं। आप चाहे तो इसे अपने खाने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
