Latest Updates
-
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन
41 की उम्र में दूसरी बार मां बनने जा रहीं भारती सिंह, जानें बड़ी उम्र में प्रेग्नेंसी के जोखिम
Bharti Singh Pregnant: कॉमेडी क्वीन भारती सिंह के फैंस के लिए खुशखबरी है। जी हां, भारती सिंह दोबारा मां बनने वाली हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी है। भारती ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। तस्वीर में उनके पति हर्ष लिंबाचिया भी उनके साथ दिखाई दे रहे हैं। इस खबर के आते ही फैंस खुशी से झूम उठे हैं।

प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट करते हुए भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में भारती अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं और हर्ष प्यार से उन्हें थामे नजर आ रहे हैं। पोस्ट शेयर करते हुए कपल ने इसके कैप्शन में लिखा- 'हम फिर से प्रेग्नेंट हैं।' इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस और सेलेब्स कपल को बधाई देने लगे।
डॉक्टर्स की मानें तो 40 और इससे ज्यादा की उम्र में प्रेग्नेंसी काफी रिस्की होती है। हालांकि, आजकल की बदलती जीवनशैली में महिलाओं में 30-35 साल की उम्र के बाद मां बनने का ट्रेंड बढ़ा है। डॉक्टर्स की मानें तो 40 और इससे ज्यादा की उम्र में कंसीव करना आसान नहीं होता है। इस दौरान कंसीव करने से कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
40 साल के बाद मां बनने के जोखिम?
उम्र बढ़ने के साथ ओवरी में एग काउंट कम होने लगता है, जिससे कंसीव करना काफी मुश्किल हो जाता है। यदि कोई महिला कंसीव करती भी है, तो बच्चे में हाइपरटेंशन, डायबिटीज, थायराइड, जेनेटिक बीमारी, मेंटल डिसऑर्डर, क्रोमोसोम असामान्यता होने का रिस्क रहता है। इसके साथ ही, बढ़ती उम्र में नॉर्मल डिलीवरी होने की संभावना कम हो जाती है। ऐसे में, सी-सेक्शन की जरूरत पड़ सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications