Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
कॉमेडियन भारती सिंह को हुई पित्त की थैली में पथरी, ये गलतियां बनती है गालब्लैडर स्टोन की वजह और जानें इलाज
Bharti Singh hospitalised for gallbladder stones surgery : फेमस कॉमेडियन भारती सिंह की तबीयत बिगड़ने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने अपने व्लॉग के जरिए अपनी तबीयत की न्यूज फैंस के साथ शेयर करते हुए बताया है कि पिछले तीन दिनों से हो रहे पेट दर्द को गैस्ट्रोनल समझकर इग्नोर करती रही। जब दर्द सहना मुश्किल हो गया, तो वो डॉक्टर को दिखाने अस्पताल पहुंची जहां उन्हें भर्ती करा दिया गया।
कुछ टेस्ट के बाद पता चला कि भारती के पित्ताशय में पथरी (gallbladder stones) के वजह से पेट में तेज दर्द हो रहा था। अब उनकी पथरी निकलने की सर्जरी होगी। आइए जानते हैं कि पित्त की थैली में पथरी की वजह और इसका इलाज।

गॉल ब्लैडर क्या होता है?
बता दें, गॉल ब्लैडर या पित्ताशय शरीर का एक जरुरी हिस्सा होता है जो लीवर के ठीक नीचे होता है।यह एक छोटी सी थैली के रूप में होता है जिसमें लिवर से निकला पित्त जमा होता है। यह पित्त गाढ़ा होकर डायजेटिव सिस्टम में पहुंचकर डायजेशन को आसान बनाता है लेकिन कुछ वजह से इसमें पथरी बनने लगती है जिसे गॉल ब्लैडर स्टोन या फिर पित्त की थैली में पथरी भी कहा जाता है।
गॉल ब्लैडर स्टोन के लक्षण
- अचानक पेट में दर्द
- मतली या उल्टी रहना
- खट्टी डकार
- पेट में भारीपन महसून होना
- दाहिने कंधे में दर्द होना
- पीठ में कंधों में दर्द होना
- खाना खाते ही उल्टी
गॉल ब्लैडर स्टोन की वजह
गॉल ब्लैडर स्टोन के कारण अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन ये अक्सर तब बनते हैं जब बाइल फ्लो बनाने वाले केमिकल्स में असंतुलन हो जाता है। ये अक्सर बाइल में कॉलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होने की वजह से होता है। इसके अलावा गॉल ब्लैडर स्टोन की समस्या उन महिलाओं में ज्यादा देखी जाती हे जो वजन कम करने की वजह से खाना नहीं खाना छोड़ देती है। इसलिए वेटलॉस के दौरान फाइबर युक्त खाना खाना चाहिए।
इलाज
पित्ताशय की पथरी यानी गॉल ब्लैडर स्टोन होने पर अक्सर गॉल ब्लैडर यानी पित्त की थैली हटाने का इलाज होता है। अगर समय पर इस समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया तो नौबत कैंसर तक पहुंच सकती है। हालांकि शुरुआती लक्षणों की तरफ ध्यान देकर आप इस मामले में ठीक हो सकते हैं। सर्जरी से पहले डॉक्टर पथरी को गलाने के लिए दवाईयां देते हैं और जब बात नहीं बनती हैं तो आखिर में सर्जरी ही एकमात्र उपाय बचता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
