Latest Updates
-
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स
भोजपुरी एक्टर सुदीप पांडे का हार्ट अटैक से निधन: इन शुरुआती लक्षणों को न करें अनदेखा
Bhojpuri actor Sudip Pandey dies of heart attack : लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेता सुदीप पांडे का बुधवार, 15 जनवरी को मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें हार्ट अटैक उस समय आया जब वह अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इस खबर ने सुदीप के फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है। सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक और शुभचिंतक उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सुदीप पांडे अपने अभिनय और योगदान के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।
भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर सुदीप पांडे का निधन 15 जनवरी 2025 को उनके परिवार ने पुष्टि की। राजनीति में NCP से जुड़े सुदीप सॉफ्टवेयर इंजीनियर भी थे। उनका निधन सुबह 11 बजे हुआ।

बिहार टूरिज्म के थे ब्रांड एम्बेसडर
सुदीप पांडे बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे और न सिर्फ एक्टिंग, बल्कि राजनीति में भी उनका नाम था। उन्हें बिहार टूरिज्म का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया था और कई अवार्ड्स भी मिले। हालांकि, उनके जीवन में कई परेशानियां भी आईं। एक दोस्त ने बताया कि सुदीप ने एक फिल्म बनाई थी, 'विक्टर', जो फ्लॉप हो गई। इसके कारण सारा पैसा डूब गया और वह कर्ज में आ गए। इन मुश्किलों के बावजूद, सुदीप ने अपने संघर्षों का सामना किया और सफलता हासिल करने की कोशिश की।
साल 2007 में किया था एक्टिंग का सफर शुरू
सुदीप पांडे ने 2007 में एक्टिंग करियर की शुरुआत की। सॉफ्टवेयर इंजीनियर रहे सुदीप ने अपने जुनून के चलते नौकरी छोड़ फिल्मी दुनिया में कदम रखा। उनकी पहली फिल्म 'भोजपुरिया भैया' थी। इसके बाद उन्होंने 'मसीहा बाबू', 'हमार संगी बजरंगबली', 'भोजपुरिया दरोगा', 'हमार ललकार', 'हम हैं धर्मयोद्धा', 'खूनी दंगल', और 'धरती का बेटा' जैसी कई भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया। सुदीप अपने दमदार अभिनय और विविध किरदारों के लिए पहचाने जाते हैं, जिन्होंने भोजपुरी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई।
हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षण
हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षणों को पहचानना बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि समय रहते इलाज मिलने पर जीवन को बचाया जा सकता है। हार्ट अटैक के कुछ सामान्य लक्षण निम्नलिखित हैं:
छाती में दर्द: सबसे आम लक्षण है छाती में दबाव, जलन या दर्द। यह दर्द अचानक होता है और कुछ समय तक रहता है।
सांस में कठिनाई: दिल की धड़कन अनियमित होने पर सांस लेना कठिन हो सकता है। कुछ मामलों में सांस की तकलीफ बिना किसी दर्द के भी हो सकती है।
अचानक कमजोरी: शरीर में अचानक कमजोरी, चक्कर आना या थकान महसूस हो सकती है।
पसीना आना: अत्यधिक पसीना आना, खासकर जब कोई शारीरिक गतिविधि न की जा रही हो।
गले, गर्दन, कंधे या हाथ में दर्द: हार्ट अटैक के दौरान दर्द छाती से फैल कर गले, कंधे, पीठ और बाएं हाथ तक जा सकता है।
मतली और उल्टी: कुछ लोग हार्ट अटैक के दौरान मतली और उल्टी महसूस करते हैं।
अगर इन लक्षणों में से कोई भी महसूस हो, तो तुरंत चिकित्सा सहायता लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
