Latest Updates
-
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि
इस डाइट की वजह से अंकिता लोखंडे 38 की उम्र में भी लगती है बला की खूबसूरत, जानें मैंटेन फिगर का राज
Bigg Boss 17 Contestant Ankita Lokhande Fitness Secret : इन दिनों बिग बॉस के सीजन 17 में एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे किसी न किसी वजह से रोजाना सुर्खियों में छाई रहती हैं। बिग बॉस में अंकिता की खूबसूरती और फिटनेस देख उनके फैंस काफी इम्प्रेस हैं। 38 साल की उम्र में अंकिता की ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन हो या फिर परफेक्ट कर्वी फिगर और फिटनेस, दोनों ही बेहद इंस्पायरिंग हैं।
शायद यही वजह है की फैंस अक्सर अंकिता लोखंडे की खूबसूरती का सीक्रेट जानने के लिए बेताब रहते हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि अंकिता लोखंडे खुद को फिट और ब्यूटीफुल बनाए रखने के लिए कौन सा सीक्रेट डाइट प्लान फॉलो करती हैं।

प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट
नाश्ते में अंकिता लोखंडे ब्राउन ब्रेड और ऑमलेट खाती हैं। प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट लेने से अंकिता अपने पूरे दिन के कामकाज के लिए एनर्जी से भरपूर रहती हैं।
गेहूं की रोटी नहीं खाती अंकिता लोखंडे
लंच में अंकिता गेंहू की बजाय मिलेट यानी रागी से बने आटे की रोटी खाना पसंद करती हैं। इस मिलेट में ढेर सारा फाइबर होता है और ये शरीर का डाइजेस्टिव सिस्टम को दुरुस्त रखता है। मिलेट रोटी से वो अपने मेटाबॉलिज्म को मजबूत रखती हैं और इसे खाने के बाद देर तक भूख भी महसूस नहीं होती।
फल और ड्राई फ्रूट्स पर भरोसा
लंच के बाद शाम के वक्त लगने वाली भूख को शांत करने के लिए अंकिता फ्रूट्स खाना प्रेफर करती हैं। इससे उनको ढेर सारा पोषण मिलता है और उनकी स्किन भी हाइड्रेट रहती है। इसके अलावा अंकिता ड्राइफ्रूट्स भी खाती हैं जिससे उनको ताकत और पोषण मिलता है।
चिकन खाना है पसंद
अंकिता को लंच और डिनर में रागी की रोटी के साथ ग्रिल्ड चिकन खाना खूब पसंद है। इससे उनके शरीर को ढेर सारा प्रोटीन मिलता है जो उन्हें एनर्जी भी देता है। अंकित अपने डाइट प्लान में ढेर सारी सब्जियों को शामिल करती हैं। लंच और डिनर दोनों ही हरी सब्जियों से भरा हुआ होता है।
दाल और मछली है बेस्ट चॉइस
अंकिता अपनी डाइट में प्रोटीन का खास ख्याल रखती हैं। यही वजह है कि डिनर में अंकित दाल जरूर लेती हैं। इसके साथ साथ उनको मछली और चिकन खाना पसंद है। वो फ्राई फिश और तरह तरह की दालों का सेवन करती है जिससे उनको प्रोटीन मिलता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
