Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
क्या है एंकिलॉज़िंग स्पॉन्डिलाइटिस, जिससे जूझ रही हैं BB17 की कंटेस्टेंट खानजादी
bigg boss 17 khanzaadi suffers ankylosing spondylitis : 'बिग बॉस 17' की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट में से एक खानजादी उर्फ फिरोजा खान हैं। 'बिग बॉस 17' के लेटेस्ट वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने भी फिरोजा खान को खूब फटकार लगाई और उन्हें शो छोड़कर जाने के लिए कहा। लेकिन वह नहीं गई। सलमान ने उन्हें बार-बार बीमारी का बहाने पर भी खूब सुनाया। इसके बाद के एपिसोड में खानजादी को-कंटेस्टेंट्स से बात करती हुईं नजर आई।
उन्होंने कहा कि वह झूठ नहीं बोल रही हैं। बिग बॉस को उनके घरवालों से बात करने के लिए भी कहा। वह बार-बार बीमारी का जिक्र कर रही थीं। इसी बीच एक डॉक्टर का वीडियो सामने आया है जो बता रहे हैं कि वह खानजादी के डॉक्टर रहें हैं और उन्होंने उसका ट्रीटमेंट भी किया है।

क्या कहा डॉक्टर ने
बिग बॉस से जुड़ी खबर शेयर करने वाले पेज द खबरी ने एक डॉक्टर का वीडियो शेयर किया है। वह बताते हैं कि साल 2017 में खानजादी उनके पास आई थी और पूरे शरीर में बहुत दर्द का। वह व्हील चेयर पर थी और हिल भी नहीं पा रही थीं।
यह बीमारी थी खानजादी को
'खानज़ादी एंकिलॉज़िंग स्पॉन्डिलाइटिस से पीड़ित थी। जो बहुत दुर्लभ है...!!! इसके साथ एक यूट्यूब लिंक शेयर करते हुए लिखा गया, जो लोग कह रहे हैं कि वह झूठ बोल रही हैं...यहां उनकी बीमारी के सबूत हैं...यह वीडियो 6 साल पुराना है, जिसमें वह अपने कंसल्टेंट से बात कर रही थीं...''
क्या है एंकिलॉज़िंग स्पॉन्डिलाइटिस
एंकिलॉज़िंग स्पॉन्डिलाइटिस एक प्रकार का गठिया है, जो रीढ़ के जोड़ों और लिगमेंट्स में सूजन का कारण बनता है। यह घुटनों, टखनों और हिप्स जैसे परिधीय जोड़ों को भी प्रभावित कर सकता है। आम तौर पर, रीढ़ में जोड़ और लिगमेंट्स हमें चलने और झुकने में मदद करते हैं, लेकिन इस बीमारी के कारण परेशानी आती है। इतना ही नहीं कई बार यह कुछ लोग अन्य जोड़ों को नुकसान पहुंचने के परिणामस्वरूप गंभीर रूप से अक्षम हो जाते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications