Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
Bigg Boss 17 के मुनव्वर फारूकी सुबह खाली पेट चबाते हैं कड़ी पत्ता, जानें कितनी फायदेमंद हैं ये आदत
Bigg Boss 17 के घर में स्टैंडअप कॉमेडियन और रैपर मुनव्वर फारूकी अपनी शायरी और बेबाक अंदाज की वजह से छाए हुए हैं। मुनव्वर फारूकी की शायरी के अलावा इस शो में लोग उनकी कई चीजें नोटिस कर रहे हैं। इन्हीं में से एक है उनका खाली पेट कड़ी पत्ता खाना। शो में मुनव्वर फारूकी सुबह-सुबह खाली पेट कड़ी पत्ते चबाते हुए अक्सर दिखाई दे जाते हैं।

उन्हें ऐसा करते हुए देख अगर आप भी सोचते हैं कि मुनव्वर रोजाना क्यों ऐसा क्यों करते हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह एक हेल्दी आदत है। सुबह खाली पेट अगर 5-6 कड़ी पत्ते को चबाया जाए तो इस आदत से आप बड़ी-बड़ी बीमारी होने से टाल सकते हैं। आइए जानते हैं कि मुनव्वर फारूकी की तरह खाली पेट कड़ी पत्ते चबाने के फायदे।
कड़ी पत्ते में पाए जाते हैं ये पोषक तत्व
कड़ी पत्ते में पाए जाने वाले मुख्य पोषक तत्व कार्बोहाइड्रेट, एनर्जी, फाइबर, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, तांबा और खनिज हैं। ये विटामिन ए, बी, सी और बी2 से भरपूर होते हैं। कड़ी पत्ते को आयरन और कैल्शियम का भी अच्छा स्रोत कहा जाता है। इनमें निकोटिनिक एसिड, एंटीऑक्सिडेंट, अमीनो एसिड और फ्लेवोनोइड जैसे विटामिन भी होते हैं।
पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त
आयुर्वेद में अच्छे पाचन तंत्र के लिए करी पत्ते खाने की सलाह दी जाती है। खाली पेट कड़ी पत्ता खाने से पेट की बीमारी नहीं होती। यह digestive enzymes को एक्टिवेट कर देता है और बाउल मूवमेंट को सपोर्ट करता है। इससे कब्ज की समस्या दूर होती है। इसके अलावा करी पत्ते में हल्के रेचक गुण होते हैं। यह आपके शरीर में पित्त के स्तर को संतुलित कर सकता है। अपच की समस्या को कम करने के लिए, कुछ कड़ी पत्ते और नींबू के रस का पेस्ट बनाकर सेवन कर सकते हैं। इसे छाछ में भी डाल कर पिया जा सकता है।

वेट लॉस में करें मदद
करी पत्ते खाने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और वजन घटाने में सहायता मिलती है। चबाने के अलावा आप चाहें तो कुछ पत्तियों को एक कप पानी में 5-7 मिनट के लिए उबालें, छान लें और गुनगुना गर्म होने पर पी लें। यह पतला होने में मदद करता है।
बालों का झड़ना रोकने के लिए
करी पत्तों के पोषक तत्व बालों को झड़ने से रोकने में मदद करते हैं। सुबह नाश्ता करने से आधा घंटा पहले 4 से 5 करी पत्ते खाली पेट चबाने से बालों को पौष्टिक तत्व मिलते हैं।
मॉर्निंग सिकनेस करें दूर
सुबह उठते ही मॉर्निंग सिकनेस होना यानी थकान, जी मिचलाना या उल्टी जैसा महसूस होने पर करी पत्तों का सेवन किया जा सकता है। खाली पेट इन पत्तों को चबाने पर मॉर्निंग सिकनेस से राहत मिलती है। जिन लोगों को ट्रेवलिंग सिकनेस की समस्या है होती है या जी मिचलाना रोकने के लिए सफर में भी साथ लेकर जा सकते हैं।
ब्लड शुगर कंट्रोल करे
कड़ी पत्ते का अर्क हाई ब्लड शुगर के स्तर को कम करने और तंत्रिका दर्द और गुर्दे की क्षति सहित मधुमेह से संबंधित लक्षणों से बचाने में मदद कर सकता है
केविटी की समस्या से मिले छुट्टी
करी पत्ते को चबाने से दांतों के बैक्टीरिया दूर होने में मदद मिलती है, दांतों की Cavity की समस्या दूर होती है और ये पत्ते डिस-इंफेक्टेंट की तरह काम करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications