Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Bigg Boss 17 के अभिषेक कुमार फिटनेस में देते हैं कई बॉलीवुड सेलेब को टक्कर, कुछ ऐसा है फिटनेस रुटीन
Bigg Boss 17 के फर्स्ट रनरअप और छोटे पर्दे के हैंडसम हंक अभिषेक कुमार आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। शो में अपने दमदार परफॉर्मेंस की वजह से अभिषेक कुमार शो के फर्स्ट रनरअप का खिताब हासिल किया। नेशनल टीवी पर मेंटल हेल्थ से लेकर अपनी कंट्रोवर्सियल लव लाइफ को लेकर खुलकर बात करने की वजह से अभिषेक ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। धीरे-धीरे शो में उनका फैन बेस मजबूत होता चला गया।
बिग बॉस 17 में अभिषेक कुमार एक ऐसे कंटेस्टेंट थे, जिन्होंने अपनी बेहतरीन गेम प्लान तकनीकों से पूरे सीजन दर्शकों के दिलों पर राज किया।

अभिषेक न सिर्फ गुड लुकिंग एक्टर हैं बल्कि वो बेहतरीन मस्कुलर बॉडी के लिए भी जाने जाते हैं। शो में अभिषेक कुमार की फिटनेस सचमुच देखने लायक थी। आइए जानते हैं कि कैसे वो खुद को फिट रखते हैं?
खुद को रखते है हाइड्रेट
अभिषेक शो में कई बार खुद को हाइड्रेट करते हुए नजर आ चुके हैं। हर वक्त वो पानी की बोतल लेकर चलते नजर आते थे। अभिषेक रोजाना सुबह 3 से 4 गिलास पानी पीकर अपने शरीर को डिटॉक्स करते हैं। पानी पीने से शरीर से कई सारी अशुद्धियां बाहर निकलती है और त्वचा में चमक आती है। अभिषेक की ग्लोइंग स्किन का भी ये ही राज है।
प्रोटीन के लिए खाते हैं अंडे
शो में अक्सर अंडों को लेकर कभी न खत्म होने वाले झगड़ों के बावजूद भी अभिषेक अपने डेली ब्रेकफास्ट का आनंद लेते हुए नजर आए हैं। जिसमें मुख्य रूप से अंडे, अनाज, मूसली और फल शामिल होते थे। यह फिटनेस के प्रति उनके अनुशासन के भाव को दर्शाता है कि वो अपनी फिटनेस को लेकर कितने कॉन्शियस हैं।

एक्सरसाइज
- टेलीविजन एक्टर अभिषेक अपनी बैक मसल्स को टोंड रखने के लिए खूब एक्सरसाइज करते हैं। उन्हें अक्सर बिग बॉस के जिम में केबल रॉ एक्सरसाइज करते हुए देखा जाता है।
- उनकी डेली रुटीन एक्सरसाइज में सुबह और शाम ट्रेडमिल पर दौड़ना भी शामिल है। इससे उन्हें सुडौल शरीर पाने में मदद मिलती है जो बॉडी की फ्लेक्सिबिलिटी के लिए जरुरी है।
- जैसा कि बिग बॉस के कई एपिसोड में देखा गया है, अभिषेक को वर्कआउट करना पसंद है। उन्हें अक्सर जिम में वेट ट्रेनिंग करते देखा गया है।
- अभिषेक कुमार बॉडी बैलेंस और कोर स्ट्रेंथ के लिए भी वर्कआउट करना पसंद करते हैं।
- अभिषेक ज्यादातर समय खाली बैठने के बजाय दिन में घर के आसपास घूमते नजर आते हैं। इससे उनके पैर सुडौल और फुर्तीले रहते हैं।
- अभिषेक के इंस्टाग्राम हैंडल उनके स्ट्रेचिंग सेशन वीडियो से भरे हुए है। स्ट्रेचिंग करने से बॉडी की मांसपेशियां दर्द और थकान से बची रहती है।
डाइट का भी रखते हैं ध्यान
अभिषेक इस बात पर पूरा ध्यान देते हैं कि वह क्या खाते हैं। वह संतुलित, पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करना पसंद करते हैं जिसमें प्रोटीन, विटामिन और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। अभिषेक को प्रोटीन स्मूथी और शेक पीना बहुत पसंद है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











