Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बिग बॉस विनर करणवीर मेहरा का फिट रहने के लिए करते हैं घंटो इंडोर साइकिलिंग, जानें इसके फायदे
Bigg Boss 18 Winner Karan Veer Mehra Fitness Plan : छोटे पर्दे के सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' का ग्रैंड फिनाले खत्म हुआ और करणवीर मेहरा को विजेता घोषित किया गया। अपनी जीत के बाद करणवीर मेहरा सुर्खियों में हैं। बिग बॉस में उनकी जर्नी शानदार रही, और इस सीज़न में उनका वर्कआउट रूटीन खास चर्चा का विषय बना। चाहे बिग बॉस के घर में कोई भी झगड़ा हो, करणवीर अपना वर्कआउट कभी नहीं छोड़ते थे। उनके अनुशासन और फिटनेस को लेकर दर्शकों ने उन्हें बहुत सराहा, और यह उनकी जीत का एक अहम हिस्सा बना।
करणवीर मेहरा को बिग बॉस के घर में यह टैग मिला था कि वह केवल वर्कआउट करने आए हैं, खासकर इनडोर साइकिलिंग के लिए। इनडोर साइकिलिंग, यानी स्टेशनरी बाइक वर्कआउट, सामान्य साइकिलिंग से अलग है क्योंकि इसमें स्थिर बाइक पर ही काम किया जाता है, जो कम प्रभाव डालता है। यह खासतौर पर पैरों, हिप्स और ग्लूट्स को टोन करती है, साथ ही कार्डियोवस्कुलर स्वास्थ्य को भी सुधारती है। यह वजन घटाने, सहनशक्ति बढ़ाने और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है।

इनडोर साइकिलिंग और नॉर्मल साइकिलिंग में अंतर?
इनडोर साइकिलिंग और नॉर्मल साइकिलिंग में सबसे बड़ा अंतर यह है कि इनडोर साइकिलिंग स्थिर होती है, जबकि सामान्य साइकिलिंग बाहर के रास्तों पर की जाती है। इनडोर साइकिलिंग, जिसे स्टेशनरी बाइक वर्कआउट भी कहा जाता है, कैलोरी को तेजी से बर्न करने में मदद करती है। इसका एक और लाभ यह है कि आप बाहर जाए बिना अपनी फिटनेस को बेहतर बना सकते हैं। स्टेशनरी बाइक में मूविंग हैंडलबार होते हैं, जो दोनों हाथों और पैरों पर काम करते हैं, जिससे पूरे शरीर की कसरत होती है। यह हड्डियों के घनत्व को बढ़ाने और पैरों की ताकत को मजबूत करने के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
इनडोर साइकिलिंग से कैसे मसल्स रहते हैं स्ट्रॉन्ग
इनडोर साइकिलिंग से शरीर के लोअर बॉडी के अंग जैसे ग्लूट्स, क्वाड्स और हैमस्ट्रिंग टोन होते हैं। यह कोर मसल्स की स्टेबिलिटी को भी बेहतर बनाती है। अपर बॉडी स्ट्रेंथ को सुधारने के लिए आप रेसिस्टेंस लेवल बढ़ा सकते हैं या हैंडल वाले साइकिल का उपयोग कर सकते हैं, जो अपर बॉडी और कोर मसल्स को मजबूती प्रदान करता है।
इनडोर साइकिलिंग के फायदे
- इनडोर साइकिलिंग के कई फायदे हैं। यह हृदय गति को बढ़ाकर ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है, जिससे हृदय रोग का जोखिम कम होता है। यह कार्डियोवस्कुलर स्वास्थ्य को सुधारने के लिए बेहतरीन है।
- जोड़ों में तकलीफ होने पर यह वर्कआउट बहुत फायदेमंद है क्योंकि इसमें जोड़ों पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता, जिससे ऑस्टियोआर्थराइटिस के मरीज भी इसका फायदा उठा सकते हैं। जर्नल क्लिनिकल रिहैबिलिटेशन में प्रकाशित एक अध्ययन में यह पाया गया कि घुटने के दर्द से पीड़ित लोगों को भी इनडोर साइकिलिंग करने से आराम मिला है।
- लोअर बॉडी के लिए यह बेहतरीन वर्कआउट है, क्योंकि यह ग्लूट्स और पैरों की मांसपेशियों को एक्टिव और टोन करने में मदद करती है। इसके अलावा, यह कोर मसल्स को भी मजबूत बनाता है और पूरे शरीर के लिए एक बेहतरीन फिटनेस रूटीन है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
