Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Bigg Boss 19: आखिर कौन सी बीमारी से जूझ रहे हैं प्रणित मोरे? जिस वजह से होना पड़ा बेघर
Bigg Boss 19 Pranit More Health Update: रियलिटी शो बिग बॉस 19 को 10 हफ्ते पूरे हो गए हैं। जैसे-जैसे समय बीत रहा है वैसे-वैसे गेम में मजा आ रहा है। हर कोई ट्रॉफी की रेस में आगे आने की कोशिश कर रहा है। बीते हफ्ते में तो सिर्फ 3 लोगों, अशनूर, अभिषेक बजाज और मृदुल तिवारी को छोड़कर बाकी पूरा घर नॉमिनेट था। ऐसे में कहा ये भी जा रहा था कि ह सकता है कि इस बार घर से 2 से 3 लोग इविक्ट हो सकते थे। हालांकि पाशा तब पलट गया जब बिना वोटों के आधार पर प्रणित मोरे को घर से बाहर कर दिया गया।
इसके पीछे उनकी हेल्थ थी। उन्हें अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण बाहर होना पड़ा। शो में इस बात का खुलासा नहीं किया गया कि उन्हें क्या हुआ है? ऐसे में अब हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर जानें कौन सी बीमारी से जूझ रहे हैं प्रणित मोरे और क्या वे वापसी करेंगे। और उन्हें जो बीमारी हुई है उसमें रिकवरी में कितना टाइम लगता है।

प्रणित मोरे को क्या हुआ है?
बिग बॉस के घर में अच्छा खेल रहे प्रणित मोरे को अचानक से घर से बेघर हो गए हैं। उनके बाहर होने के पीछे उनकी बिगड़ती तबीयत है। वीकेंड का वार में सलमान खान ने बताया कि उनकी मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उन्हें घर से इविक्ट किया जा रहा है क्योंकि उन्हें जिस तरह की देखभाल की जरूरत है वो बिग बॉस के घर में रहकर नहीं हो सकती है। इसी बीच सोशल मीडिया पर खबरें तेज हैं कि उन्हें आखिर हुआ क्या है? बता दें कि प्रणित को डेंगू हुआ है जिस वजह से उन्हे उन्हें मजबूरन शो छोड़ना पड़ा।
डेंगू क्या है?
बिग बॉस 19 के पावरफुल कंटेस्टेंट प्रणित मोरे को डेंगू की वजह से घर से बाहर कर दिया गया। बता दें कि डेंगू एक वायरल संक्रमण (Dengue Virus) है, जो एडीज मच्छर (Aedes Mosquito) के काटने से फैलता है। यह मच्छर मुख्यतः दिन के समय काटता है और साफ पानी में पनपता है।
डेंगू के लक्षण (Symptoms of Dengue)
संक्रमण के 4-10 दिन बाद लक्षण दिखने लगते हैं:
तेज बुखार (104°F तक)
तेज सिरदर्द
आंखों के पीछे दर्द
जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द (जिसे "breakbone fever" भी कहा जाता है)
थकान और कमजोरी
भूख में कमी
स्किन पर लाल दाने (rash)
हल्की नाक या मसूड़ों से ब्लीडिंग (गंभीर मामलों में)
डेंगू के कारण (Causes of Dengue)
डेंगू वायरस Aedes aegypti या Aedes albopictus मच्छर के काटने से फैलता है।
यह मच्छर प्रायः सुबह और शाम के समय सक्रिय रहता है।
यह साफ पानी में पनपता है (जैसे बाल्टी, कूलर, गमले, टंकी आदि)।
एक बार संक्रमित मच्छर किसी व्यक्ति को काटे तो वह वायरस फैला देता है।
डेंगू का इलाज (Treatment of Dengue)
डेंगू का कोई विशेष एंटीवायरल इलाज नहीं है, लेकिन लक्षणों के अनुसार उपचार किया जाता है:
पानी और तरल पदार्थ ज्यादा मात्रा में लें ताकि शरीर में पानी की कमी (Dehydration) न हो।
बुखार और दर्द के लिए Paracetamol दी जाती है।
Aspirin या Ibuprofen जैसी दवाओं से बचें (खून बहने का खतरा बढ़ता है)।
गंभीर मामलों में अस्पताल में भर्ती कर के प्लेटलेट्स और IV फ्लूइड्स दिए जाते हैं।
रिकवरी में कितना समय लगता है?
सामान्य डेंगू में रिकवरी का समय: 7 से 10 दिन
गंभीर डेंगू (Dengue Hemorrhagic Fever या Dengue Shock Syndrome) में:
2 से 3 सप्ताह तक लग सकते हैं।
कमजोरी और थकान रिकवरी के बाद 2-3 हफ्ते तक रह सकती है।
बचाव (Prevention Tips)
घर के आस-पास पानी जमा न होने दें।
मच्छरदानी और रिपेलेंट का उपयोग करें।
पूरे कपड़े पहनें (खासकर बच्चों को)।
कूलर, टंकी, गमले आदि नियमित रूप से साफ करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
