Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Bigg Boss OTT 3: बिना शराब पिए ही खराब हुआ सना मकबूल का लिवर, इस खतरनाक बीमारी की हुई शिकार
Bigg Boss OTT 3 की कंटेस्टेंट सना मकबूल शो में अपनी अदाओं और खूबसूरती से अपने साथी कंटेस्टेंट के साथ फैंस का भी दिल जीत रही है। हाल ही में शो में उन्होंने अपनी सेहत को लेकर एक खुलासा किया है कि उन्हें (Non-Alcoholic Hepatitis) की समस्या है।
सना ने इसके बाद बताया कि उन्होने अपनी जिंदगी में कभी शराब नहीं पी हैं, इसके बावजूद उनको ये बीमारी हो गई। यह एक लीवर की बीमारी है, जो लिवर खराब कर देती है, चाहे इंसान शराब पीता हो या नहीं।

आइए जानते हैं आखिर क्या है ये बीमारी और इसके लक्षणों के बारे में-
क्या है नॉन-अल्कोहॉलिक हेपेटाइटिस?
नॉन-अल्कोहॉलिक हेपेटाइटिस को ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस भी कहा जाता है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली लिवर सेल्स पर अटैक करना शुरू कर देती है। जिस वजह से सूजन बढ़ने लगती है और लिवर डैमेज होने लगता है। सना ने शो में बताया कि ये बीमारी उन्हें तब हुई जब लोग आखिरी स्टेज पर होते हैं। हालांकि उन्हें इस बीमारी के बारे में फर्स्ट स्टेज पर ही पता चल गया जबकि कई लोगों को इसके बारे में आखिरी स्टेज पर पता चलता है।

इस बीमारी के लक्षण
- थकान
- त्वचा और आंखों का पीला पड़ना
- पेट में दर्द और सूजन
- भूख में कमी
इलाज
इस बीमारी में इलाज में स्टेरॉयड और दूसरी इम्यूनोसप्रेसिव मेडिसिन दी जाती है, जो शरीर की इम्यूनिटी को कंट्रोल करने में मदद करती है। इस बीमारी का इलाज संभव है और इलाज से लिवर को डैमेज होने से बचाया जा सकता है। हेल्दी लाइफस्टाइल, रेग्युलर मेडिकल जांच, और स्ट्रेस मैनेजमेंट के जरिए से भी उपचार में मदद मिलती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
