Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
शिवानी कुमारी के सिर में पड़े जुएं, Bigg Boss ने भेजी दवाई, शर्मिंदगी से बचने के लिए ऐसे भगाएं जुएं
Bigg Boss OTT 3 के लेटेस्ट एपिसोड में घरवाले शिवानी कुमारी का मजाक उड़ाते हुए देखा जाता है। दरअसल शिवानी के सिर में जूएं पड़ गई है। बिग बॉस को भी जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने कृतिका मलिक को बुलाकर उन्हें जूं खत्म करने वाली दवाई दी और साथ ही यह भी कहा कि बाकी भी सतर्क रहें क्योंकि ये फैलता है।
इसके बाद कृतिका ने घर में सभी को शिवानी की जुएं पड़ने के बारे में बता दिया। कृतिका ने यह भी कहा कि जुएं होना कोई बड़ी बात नहीं है और यह बहुत आम बात है। इसके बाद इसे लेकर खूब चर्चा भी हुई। कई बार बालों में जुएं शर्मिंदगी की वजह बन जाती है, आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना कर इससे पर्मानेंटली दूर कर सकते हैं।

जूं क्या हैं? (What is Hair Lice )
जूं एक प्रकार की परजीवी है जो व्यक्ति का खून चूसकर जीवित रहती है। आमतौर पर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों में यह ज्यादा देखा जाता है। अगर किसी इंसान के बालों में जूं है तो वह दूसरे इंसान के सिर तक फैल सकता है।
जुओं के बारे में कहा जाता है कि वह रातों रात अपने असंख्य अंडों को पैदा करने के लिए जानी जाती है। जू होने पर सिर में खुजली होने लगती है। अगर किसी के बालों में जुएं पड़ जाएं तो भूल से भी उसके निकट न जाएं।
बालों में जूं होने के लक्षण
- बालों में बुरी तरह खुजली होना।
- ऑयली स्कैल्प के कारण जूं जल्दी पड़ते हैं।
- बालों में जूं होने की वजह से सिर, गर्दन और कंधे लाल हो जाते हैं।
- सिर और गर्दन के पीछे, कानों के पास, भौंहों और पलकों में जूं या उनके अंडे (निट्स) दिखना
- सिर पर खूनी धब्बे दिखना
बाल में जूं होने से कैसे बचाएं
- साफ-सफाई का ख्याल रखें। किसी की कंघी, ब्रश, टोपी और स्कार्फ इसके अलावा ताकिया और बेडशीट इस्तेमाल न करें।
- अगर किसी व्यक्ति के सिर पर जूं हैं, तो उसके सिर पर सिर कभी न टच करें।
- अगर घर में किसी सदस्य के सिर पर जूं हो गए हैं, तो उसके पास न सोएं।
- जूं से पीड़ित व्यक्ति के पर्सनल सामान जैसे टॉवेल, कंघी, बेडशीट और पिलो कवर को गर्म पानी में ही धोएं।
जूं भगाने के नेचुरल उपाय (Natural remedies to get rid of lice)
- नारियल तेल और कपूर को मिलाकर बालों के स्कैल्प की अच्छी तरह मसाज करें।
- नींबू के रस से भी जूं का खात्मा किया जा सकता है। एक नींबू के रस को निकालकर पूरे बालों की मसाज कर दें।
- नीम की पत्तियों को पानी को अच्छी तरह उबाल लें। उसके बाद पानी को साफ बर्तन में रख, ठंडा करें फिर उससे बालों को धो लें।
- प्याज में सल्फर पाया जाता है। इसका रस लगाने से जूं खत्म हो जाते हैं।
- एप्पल विनेगर और नारियल तेल मिलाकर जूं को आराम से मारा जा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
