Latest Updates
-
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास
Bigg Boss 19 कंटेस्टेंट अमाल मलिक को है 'स्लीप टॉकिंग' की परेशानी, जानें क्यों नींद में बड़बड़ाते हैं लोग?
Amal Mallik Suffers From Sleep Talking Disorder: बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट हमेशा से ही अपने कंटेस्टेंट्स की पर्सनल लाइफ और खुलासों को लेकर चर्चा में रहता है। इस बार मशहूर म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने शो में अपनी एक खास परेशानी साझा की, जिसने फैंस को चौंका दिया। अमाल ने बताया कि उन्हें 'स्लीप टॉकिंग डिसऑर्डर' है यानी नींद में बातें करने की आदत।
उनकी इस स्वीकारोक्ति ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी कि आखिर लोग नींद में क्यों बड़बड़ाते हैं और इसके पीछे की असली वजह क्या है। क्या ये कोई गंभीर बीमारी है और किस उम्र के लोग नींद में ज्यादा बोलते हैं? आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
अमाल मलिक का शॉकिंग खुलासा
बिग बॉस हाउस में ग्रैंड फिनाले वाले दिन सलमान खान से बातचीत के दौरान अमाल ने बताया कि उन्हें अक्सर नींद में बातें करने की समस्या होती है। वो सोते तो हैं लेकिन उनका दिमाग नहीं सोता और माइंड में यही चलता रहता है कि उनका जो काम होना था वो हुआ या नहीं। वो कई बार नींद में बहुत कुछ ऐसा भी बोल जाते हैं जो अगर शो के दौरान बोल दिया तो बाहर उनके कई दुश्मन बन जाएंगे। उनकी इस परेशानी ने घरवालों को भी चौंका दिया और फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर स्लीप टॉकिंग की वजह क्या है।

नींद में बातें क्यों करते हैं लोग?
डॉक्टर्स के अनुसार, स्लीप टॉकिंग (Somniloquy) एक सामान्य नींद से जुड़ी समस्या है। यह तब होती है जब दिमाग पूरी तरह से आराम की अवस्था में नहीं होता और अचेतन रूप से शब्द निकल आते हैं। यह आमतौर पर गहरी नींद या ड्रीम स्टेज के दौरान होती है। ज्यादातर लोग इसके बारे में जागने के बाद जानते भी नहीं। यह समस्या बचपन में ज्यादा दिखती है लेकिन बड़े होने पर भी रह सकती है।
क्या यह बीमारी है या सामान्य आदत?
विशेषज्ञों के मुताबिक, नींद में बातें करना कोई गंभीर बीमारी नहीं है। यह अक्सर स्ट्रेस, थकान, नींद की कमी या जेनेटिक कारणों से हो सकता है। हां, अगर यह बहुत ज्यादा बार हो तो डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है। वैसे नींद में बोलना कोई बहुत गंभीर समस्या नहीं है।
ऐसा न हो इसके लिए क्या करना चाहिए?
पर्याप्त और गहरी नींद लेना।
स्ट्रेस और चिंता कम करना।
सोने से पहले कैफीन और शराब से परहेज।
रिलैक्सेशन तकनीक (योग, मेडिटेशन) अपनाना।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।
बिग बॉस के घर में अमाल मलिक ने सलमान खान को अपने नींद में बोलने की परेशानी के बारे में बताया। अब सोशल मीडिया पर लोगों में इस बारे में जानने की जिज्ञासा बढ़ गई है। बता दें कि-यह कोई गंभीर बीमारी नहीं होती। यह स्ट्रेस, थकान, नींद की कमी या जेनेटिक कारणों से हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications











