Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ब्राजीलियन और बिकिनी वैक्स को एक समझने की गलती न करें, ये है दोनों में फर्क
बिकिनी एरिया किसी भी महिला के शरीर के अंगों में सबसे अधिक सेंसेटिव माना जाता है। जब शरीर के इस अंग पर अनचाहे बाल आते हैं तो महिलाएं वैक्सिंग का सहारा लेती है। बिकिनी एरिया पर वैक्सिंग करने से स्किन काफी सॉफ्ट और स्मूथ महसूस होती है। वहीं, अगर हेयर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल किया जाए तो बिकिनी एरिया में रैशेज या जलन होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
अमूमन बिकिनी एरिया पर वैक्सिंग के दौरान बिकिनी वैक्स या ब्राजीलियम वैक्स का इस्तेमाल किया जाता है। चूंकि अधिकतर महिलाओं को इनके बीच के अंतर के बारे में पता नहीं होता है, इसलिए वे इस ओर ध्यान ही नहीं देती हैं। जबकि आपको अपनी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सही वैक्स का चयन करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि बिकिनी वैक्स और ब्राजीलियन वैक्स के बीच क्या अंतर होता है-

बिकिनी वैक्स क्या होती है?
जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है कि बिकिनी वैक्स का इस्तेमान विशेष रूप से बिकिनी एरिया के लिए किया जाता है। अगर आप पहली बार बिकिनी एरिया पर वैक्सिंग करवा रही हैं तो ऐसे में बिकिनी वैक्स का इस्तेमाल करना अच्छा माना जाता है। चूंकि इसमें अन्य किसी भी वैक्स की अपेक्षा कम दर्द होता है। अधिकतर लड़कियों को बिकिनी एरिया पर वैक्सिंग करवाते हुए काफी डर लगता लगता है। ऐसे में वे बिकिनी वैक्स करवा सकती हैं। हालांकि, यह एक बेसिक वैक्स है, जिसकी मदद से आप पैंटी लाइन के बाहर मौजूद अतिरिक्त बालों को आसानी से हटा सकती हैं।
बिकिनी वैक्स के फायदे क्या हैं?
बिकिनी वैक्स का इस्तेमाल करना इसलिए अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह कम पेनफुल होता है। यह वैक्स वास्तव में एक बेसिक क्लीनअप है, जो बिकिनी लाइन के आस-पास के एरिया को क्लीन करने में मददगार है। इतना ही नहीं, अगर आप वैक्स करवाते समय पैंटी उतारने में असहज महसूस करती हैं तो ऐसे में बिकिनी वैक्स करवाई जा सकती है, क्योंकि इसमें आपको पैंटी उतारने की जरूरत नहीं होती है।
बिकिनी वैक्स के नुकसान क्या हैं?
जहां बिकिनी वैक्स के कई फायदे हैं, वहीं इसके कुछ नुकसान भी हैं। मसलन, बेसिक क्लीनअप होने के कारण आप इसकी मदद से प्राइवेट एरिया के सभी बालों को क्लीन नहीं कर सकती हैं। यह केवल पैंटी लाइन के बाहर मौजूद बालों के लिए ही है। आप इससे थाइज के साइड्स, नाभि के निचले वाले हिस्से पर ही वैक्सिंग कर सकती हैं।
ब्राजीलियन वैक्स क्या होती है?
ब्राजीलियन वैक्स का इस्तेमाल भी प्राइवेट एरिया के लिए किया जाता है। हालांकि, इसे बिकिनी वैक्स के मुकाबले अधिक पावरफुल माना जाता है, क्योंकि यह आपको अधिक बेहतर कवरेज प्रदान करती है। अगर आप इसका इस्तेमाल करती हैं तो सिर्फ बिकिनी लाइन ही नहीं, बल्कि फ्रंट, बैक, बट्स के बीच के बालों को भी आसानी से हटा सकती हैं। इतना ही नहीं, प्राइवेट एरिया पर जो हार्ड बाल होते हैं, उन्हें रिमूव करने के लिए ब्राजीलियन वैक्स एकदम सही है।
ब्राजीलियन वैक्स के फायदे क्या हैं?
अगर आप अपने पूरे प्राइवेट एरिया के अनचाहे बालों को हटाना चाहती हैं तो ऐसे में ब्राजीलियन वैक्स का इस्तेमाल करें। इस तरह आपको फुल क्लीनअप मिलता है। जिन महिलाओं को पहले से ही प्राइवेट एरिया पर वैक्सिंग करवाने की आदत है, उनके लिए बिकिनी वैक्स से ज्यादा ब्राजीलियन वैक्स का इस्तेमाल करना अच्छा माना जाता है।
ब्राजीलियन वैक्स के नुकसान क्या हैं?
ब्राजीलियन वैक्स भले ही आपके प्राइवेट एरिया को एक क्लीन लुक देती है, लेकिन इस प्रक्रिया के दौरान आपको काफी दर्द सहना पड़ता है। अधिकतर महिलाएं इसके लिए सहज नहीं होती हैं। वहीं, जब आप इसका इस्तेमाल करती हैं तो पूरे प्राइवेट पार्ट की क्लीनिंग की जाती है, जिसके कारण आपको पैंटी उतारनी पड़ती है। यह भी कई महिलाओं को अटपटा लग सकता है।
किसका करें इस्तेमाल?
अब सवाल यह उठता है कि किस वैक्स का इस्तेमाल प्राइवेट एरिया पर करना अच्छा रहेगा। यह पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है। मसलन, अगर आप एक बिगनर हैं और बहुत अधिक दर्द से आपको डर लगता है तो आप बिकिनी वैक्स को चुन सकती हैं। वहीं, अगर आप सिर्फ बेसिक क्लीन अप नहीं चाहती हैं, बल्कि प्राइवेट एरिया के सभी बालों को रिमूव करना चाहती हैं और थोड़ा अधिक दर्द सहने के लिए तैयार हैं तो ऐसे में ब्राजीलियन वैक्स का इस्तेमाल करना आपके लिए ज्यादा अच्छा रहेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
