Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
Biparjoy Cyclone: जब तूफान या चक्रवात जैसे हो हालत, NDMA ने बताया कैसे खुद को बचाएं
साइक्लोन बिपरजॉय कुछ ही समय में गुजरात में पहुंच जाएगा। बिपरजॉय के चलते गुजरात समेत 9 राज्यों में अलर्ट जारी किया है। केंद्रीय एजेंसियां और राज्य सरकारें इससे निपटने की तैयारी में जुट गई हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि चक्रवाती तूफान बिपरजॉय आने वाले कुछ घंटों में तेज हो सकता है और इसी को देखते हुए मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि 14-15 जून को बिपरजॉय के गुजरात के तटीय इलाकों से टकराने की आशंका है। इस दौरान 150 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 16 जून को ये चक्रवात धीमा पड़कर बेअसर हो जाएगा।

चक्रवात के खतरे के बीच हम आपको बता रहें कि अगर आप भी साइक्लोन प्रभावित जगह पर हैं, तो क्या करें, क्या न करें...
चक्रवात के दौरान और बाद में क्या करें?
बिजली से चलने वाले सभी उपकरण और गैस सप्लाई बंद कर दें।
सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें।
अगर आपको लगता है कि आप घर सुरक्षित जगह पर नहीं है तो खतरे से पहले ही खाली कर दें।
किसी भी तरह के संक्रमण से बचने के लिए उबला हुआ/क्लोरीनयुक्त पानी पिएं।
किसी भी तरह की कटी हुई तार आदी से बचकर रहें।
चक्रवात के दौरान घर से बाहर हैं तो क्या करें?
- अगर आप चक्रवात के दौरान घर से बाहर हैं तो किसी भी तरह की जर्जर अवस्था बिल्डिंग या भवन में पनाह न लें।
- किसी भी तरह की नुकीली चीज और पोल्स से बचकर रहें।
- चक्रवात के दौरान घर से बाहर होने पर जल्द से जल्द कोई सुरक्षित जगह खोजें, जहां आप खुद को बचा सके।
- मौसम का हाल जानते रहें और अफवाह से बचें।
- चक्रवात से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी के लिए आप रेडियो से जानकारी लें।
- अगर आप खुद के आसपास चक्रवात से जुड़ी कोई दुर्घटना या हादसा होते देख रहे हैं तो उससे जुड़ी जानकारी अधिकारियों को दें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
