Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Bipasha Basu ने बताया जन्म के समय बेटी के दिल में थे 2 छेद, जानिए बच्चे के दिल मे छेद होने पर लक्षण
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर पिछले साल नवंबर में बेटी देवी ने जन्म लिया। हाल ही में बिपाशा ने बेटी की तबीयत को लेकर बड़ा चौंकान्ने वाला खुलासा किया है। कुछ दिनों पहले बिपाशा बसु ने नेहा धूपिया के साथ सोशल मीडिया पर बात करने के दौरान इस बात का जिक्र किया कि उनकी बेटी देवी के दिन में 2 छेद थे। बिपाशा ने बताया कि उन्हें बेटी के जन्म के 3 दिनों बाद पता चला कि बेटी के दिल में छेद हैं।
इसके बाद ये बताते हुए बिपाशा बहुत इमोशनल हो गई और उन्होंने बताया कि ये उनके लिए बहुत कठिन था कि अपनी छोटी सी बच्ची को ओपन हार्ट सर्जरी के लिए भेजा जाए। बिपाशा ने साथ ही कहा उनके पति करण सिंह ग्रोवर सर्जरी के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन वह ऐसा तय कर चुकी थीं कि उन्हें अपनी बेटी को ठीक करना है। उन्होंने खुद को मजबूत किया और बेटी की सर्जरी हुई। बिपाशा ने बताया कि बेटी देवी अब ठीक है।

बिपाशा ने शेयर किया एक्सपीरियंस
बिपाशा ने ये भी बताया कि डॉक्टर्स ने उन्हें चेतावनी दी थी कि यह छेद इतने बड़े हैं कि खुद से भर जाएं ऐसा संभव नहीं है और जब देवी तीन महीने की हो जाएगी, वही सर्जरी के लिए सही समय रहेगा।
बिपाशा ने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया है कि वे चाहती हैं कि अन्य पैरेंट्स अवेयर हों और अगर उनके बच्चे के दिल में छेद है तो उन्हें जरूरी जानकारी मिल सके। कई बार बच्चे के दिल में छेद का पता जन्म के बाद नहीं पता चलता। ऐसे में यहां कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताया जा रहा है जो दिल में छेद होने पर दिख सकते हैं।
दिल में छेद होने के लक्षण
जयपुर स्थित पेंगुइन पीडियाट्रिक केयर क्लिनिक के सीनियर डॉक्टर विवेक शर्मा बताते है कि दिल के दो कक्षों की दीवार में छेद होना। इससे दिल सही तरह से काम नहीं कर पाता और खून एक चैम्बर से दूसरे चैम्बर में लीक होता है। दिल के छेद का पता जन्म के बाद अल्ट्रासाउंड में पता चल जाता है लेकिन कई बार यह पकड़ में नहीं आता, कई बार ये लक्षण बाद में
- दिल में छेद होने पर बच्चे को सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।
- बच्चे को दौड़-भाग करने में दिक्कत हो सकती है और जल्दी सांस फूल सकती है।
- वजन धीमी गति से बढ़ने लगता है।
- बच्चे को बोलते समय भी सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।
- अचानक से पसीना आना भी इसका लक्षण है।
- बिना कुछ किए भी थकान महसूस हो सकती है।
- जैसे ही दिल के छेद का पता लगे माता-पिता को तुरंत चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। अगर आपको दिल के छेद होने का डर है तो बच्चे का अल्ट्रासाउंड करवाकर पता लगाया जा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
