Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Bird Flu in Cats : आपकी पालतू बिल्ली भी आपको दे सकती हैं ये गंभीर बीमारी, जानें क्या है मामला?
Bird Flu in Cats : बहुत से लोग अपने घरों में कुत्ता-बिल्ली पालते हैं। कई लोगों को बिल्लियां बहुत पसंद होती है। लेकिन आपको जानकर बुरा लग सकता है कि आपकी बिल्ली आपको खतरनाक बीमारी दे सकती हैं। एवियन इन्फ्लूएंजा, जिसे बर्ड फ्लू भी कहा जाता है, अब बिल्लियों को भी प्रभावित कर रहा है। पहले यह बीमारी सिर्फ पक्षियों में पाई जाती थी, इसलिए इसका नाम बर्ड फ्लू रखा गया था। लेकिन अब बर्ड फ्लू के कारण बिल्लियों की मौत हो रही है।
वाशिंगटन के शेल्टन स्थित वाइल्ड फेलिड एडवोकेसी सेंटर में बर्ड फ्लू से 20 बिल्लियों की जान गई, जिनमें चार बॉबकैट जैसी बिल्लियां भी शामिल थीं। यह चौंकाने वाला है क्योंकि बर्ड फ्लू पहले सिर्फ पक्षियों तक सीमित था। अब सवाल यह उठता है कि यह वायरस जानवरों, खासकर बिल्लियों को क्यों शिकार बना रहा है।

बीते कुछ सालों से एच5एन1 (बर्ड फ्लू) तेजी से फैल रहा है, जिससे अमेरिका में 100 मिलियन पक्षियों की मौत हो चुकी है। गायों में भी इसके मामले मिले थे, लेकिन मौतें कम थीं। अब 20 बिल्लियों की मौत वायरस से हो चुकी है, जिससे बड़ी चिंता जताई जा रही है।
कैसे बिल्लियों में फैल रही हैं ये बीमारी
बर्ड फ्लू एक संक्रामक बीमारी है। कुछ बिल्लियां डेयरी फॉर्म में रहती हैं, और हो सकता है कि वे संक्रमित पक्षियों या गायों के संपर्क में आई हों, या फिर संक्रमित गायों का दूध पी लिया हो, जिससे संक्रमण हुआ हो। वायरस के पैटर्न में बदलाव भी हो सकता है, जिससे यह तेजी से फैल रहा है। यह जांच का विषय है, और वैज्ञानिकों को इस पर शोध करना चाहिए। फिलहाल बर्ड फ्लू को काबू में करने की कोशिश की जा रही है।
बिल्लियों से इंसानों में भी फैल सकता है वायरस?
बर्ड फ्लू का वायरस जानवरों से इंसानों में भी फैल सकता है, हालांकि ऐसे मामले बहुत कम होते हैं। अब तक इंसानों में बर्ड फ्लू के मामले गिनती के रहे हैं, जिससे यह संभावना कम है कि इसका ट्रांसमिशन इंसानों तक होगा। फिर भी, इस वायरस को लेकर अलर्ट रहना जरूरी है, खासकर उन इलाकों में जहां बर्ड फ्लू के मामले सामने आ रहे हैं। पोल्ट्री फॉर्म में काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। यदि किसी जानवर या पक्षी में बीमारी के लक्षण दिखें, तो तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें और उनके संपर्क से बचें।
भारत में कितना खतरा?
भारत में भी बर्ड फ्लू के मामले सामने आते रहे हैं, लेकिन ये केवल पक्षियों तक सीमित हैं। इन मामलों को लेकर पैनिक होने की जरूरत नहीं है, बस अलर्ट रहकर संक्रमण की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को देना जरूरी है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications