Latest Updates
-
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण
Bird Flu में अंडा-मुर्गा खाना चाहिए या नहीं? खाते-पकाते हुए न करें ये गलतियां
अमेरिका में बर्ड फ्लू जैसी खतरनाक बीमारी फैलने के बाद भारत में भी दस्तक दे चुकी है। केरल के बाद झारखंड के रांची में बर्ड फ्लू के ताजा मामले सामने आए हैं। बर्ड फ्लू की बीमारी को इस वजह से भी खतरनाक माना जाता है क्योंकि यह पक्षियों से इंसानों में तेजी से फैलता है।
बर्ड फ्लू के मामलों पर लगाम लगा सकें इसके लिए झारखंड में चिकन-अंडा की खरीद-बिक्री पर लगी रोक लगा दी है। ऐसे में सवाल उठता है कि बर्ड फ्लू में अंडा- चिकन खाना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है?

क्या हैं बर्ड फ्लू?
बर्ड फ्लू को एवियन इनफ्लुएंजा वायरस और H5N1 वायरस भी कहते है। यह एक खतरनाक वायरस है जो पक्षियों में सांस से जुड़ी बीमारी है। यह पक्षियों के मलऔर मूत्र में संपर्क में आने से फैलता है। पक्षियों यह वायरस से जानवरों और इंसान मे फैलकर संक्रमित कर सकता है। हाल ही अमेरिका क टेक्सास में गाय के दूध में H5N1 वायरस मिलने की पुष्टि हुई थी। WHO के मुताबिक, H5N1वायरस से संक्रमित होने पर 60% मामलों में मौत हो जाती है।
बर्ड फ्लू के लक्षण
H5N1वायरस से संक्रमित होने पर लक्षण 2 से 8 दिन में सामने आते हैं। अगर आप बर्ड फ्लू फैलने वाले किसी क्षेत्र या संक्रमित के संपर्क में आए हैं और आपको नीचे बताए गए लक्षण नजर आते हैं तो आपको तुरंत डॉक्टर से बर्ड फ्लू की जांच करवा लेनी चाहिए।
- तेज बुखार आना
- जुकाम और नाक बंद होना
- हड्डी और जोड़ों में दर्द
- मांसपेशियों में दर्द होना
- नाक से खून आना
- ठंड लगना और थकान
- सिर और छाती में दर्द
- भूख कम लगना
- खांसी और गले में खराश
अंडा और चिकन खा सकते हैं या नहीं?
बर्ड फ्लू के प्रकोप के दौरान संक्रमण के खतरे के टालने के लिए अंडे और चिकन को खाने से बचना चाहिए। खासकर आपके आसपास के क्षेत्रों में बर्ड फ्लू का संक्रमण फैला है तो आपको अंडे-चिकन खाने से बचाना चाहिए।
खाते-पकाते हुए बरते सावधानी
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, चिकन खा या अंडे का सेवन कर रहें हैं तो ध्यान रखें कि यह अच्छी तरह से पका हुआ होना चाहिए। चिकन को 70 डिग्री सेल्सियस पर पकाने से बर्ड फ्लू का वायरस खत्म हो जाता है। बात करें अंडों की तो इसे अच्छे से पकाकर और उबालकर ही खाना चाहिए। अंडे का ऑमलेट या अधपका खाने से बचे।
जब तक अंडे की जर्दी और सफेद हिस्सा ठोस न हो जाए तब तक अच्छे से पकाए और इसे खाएं। ऐसा करने से संक्रमण का खतरा कम हो जाता है। बर्ड फ्लू के दौरान दूध या अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स की बात करें, तो पाश्चुरीकरण यानी pasteurization वाला डेयरी प्रॉडक्ट का सेवन करना सुरक्षित होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications