Latest Updates
-
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण
50 उम्र में भी जबरदस्त फिट हैं शिल्पा शेट्टी, ये वर्कआउट और डाइट प्लान है सीक्रेट
Shilpa Shetty Turn Fitness : बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी आज 50 साल की हो गई हैं। 8 जून 1975 को बेंगलुरु में जन्मी शिल्पा का नाम इंडस्ट्री की सबसे फिट एक्ट्रेसेस में शामिल है। शादी, बच्चे और उम्र बढ़ने के बावजूद उनकी फिटनेस देख हर कोई हैरान रह जाता है। वे इंडस्ट्री की पहली अभिनेत्री हैं जिन्होंने पावर योगा को पॉपुलर बनाने के लिए एक फिटनेस डीवीडी लॉन्च की थी।
अगर आप भी शिल्पा शेट्टी की तरह स्लिम और कर्वी फिगर पाना चाहती हैं, तो आपको उनका फिटनेस रूटीन जरूर अपनाना चाहिए। उनके बर्थडे पर जानते हैं फिटनेस का राज है।

वर्कआउट रूटीन: हफ्ते में सिर्फ 5 दिन
शिल्पा हफ्ते में पांच दिन वर्कआउट करती हैं। इनमें से दो दिन योग, दो दिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और एक दिन कार्डियो को देती हैं। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को भी उन्होंने दो हिस्सों में बांटा है, अपर बॉडी और लोअर बॉडी। वे हल्के वजन के बजाय भारी वजन उठाना पसंद करती हैं ताकि मांसपेशियां टोन हो सकें। वर्कआउट के बाद 10 मिनट का मेडिटेशन उनकी रूटीन का अहम हिस्सा होता है। इसके साथ ही वे एरोबिक्स, म्यूजिक वर्कआउट और डांस को भी अपने फिटनेस रूटीन में शामिल करती हैं।
ऐसा है डाइट प्लान
शिल्पा रोजाना करीब 1800 कैलोरी लेती हैं। उनके दिन की शुरुआत आंवला और एलोवेरा जूस से होती है। नाश्ते में वे दलिया और चाय लेती हैं। वर्कआउट के बाद वे प्रोटीन शेक, 2 खजूर और 8 मुनक्के लेती हैं।
लंच में शिल्पा 5 अनाज से बनी घी लगी रोटी, दाल, सब्जी और चिकन लेती हैं। दोपहर बाद ग्रीन टी, शाम को सोया मिल्क और रात में सेब और सलाद खाती हैं। सप्ताह में छह दिन वह स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करती हैं और एक दिन अपने मनपसंद रेस्त्रां का खाना खाती हैं।
खाने में पसंद हैं देसी
शिल्पा का मानना है कि भारतीय खाना पोषण से भरपूर होता है। वे मौसमी सब्जियां, साबुत अनाज, ताजे फल और घी को जरूरी मानती हैं। उनका मानना है कि इंडियन फूड और मसाले न सिर्फ शरीर को ताकत देते हैं, बल्कि मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करते हैं।
शिल्पा की फिटनेस का राज सिर्फ एक्सरसाइज नहीं, बल्कि उनका संतुलित और देसी सोच वाला लाइफस्टाइल है। यही कारण है कि आज भी उनकी फिटनेस नई पीढ़ी के लिए इंस्पिरेशन बनी हुई है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications