Latest Updates
-
बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं मिलेंगी ये दवाएं, अल्कोहल की मात्रा को लेकर सरकार ने लागू किया कड़ा नियम -
World Population Day 2026: 11 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है जनसंख्या दिवस? जानिए इतिहास-महत्व और थीम -
Corona Alert: फिर लौट रहा कोरोना? आंध्र प्रदेश में 2 मौतें, 4 नए केस से बढ़ी चिंता -
बारिश में बनाएं क्रिस्पी मूंग दाल के पकौड़े और हरे धनिए-पुदीने की चटनी, नोट कर लें आसान रेसिपी -
योगिनी एकादशी की शुभकामनाएं संस्कृत में भेजें, देवभाषा के इन मंत्रों और सूक्तियों से अपनों का दिन बनाएं मंगलमय -
इस कथा के बिना अधूरा है योगिनी एकादशी व्रत, मिलता है 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने जितना पुण्य -
Yogini Ekadashi 2026 Wishes: 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय', इन भक्तिमय संदेशों से अपनों को दें शुभकामनाएं -
बारिश का पानी स्किन के लिए अच्छा या खराब, जानें मानसून में इसके फायदे और नुकसान -
AC कोच बना 'हनीमून सुइट', फूलों-गुब्बारों से सजाया ट्रेन का डिब्बा, वायरल हुआ वीडियो, जानें रेवले के नियम -
Kiara Advani ने यश संग 'तबाही' में दिए दिए इंटीमेट सीन, जानें कैसे शूट किए जाते हैं बोल्ड सीन?
हार्ट ब्लॉकेज से भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को पड़ा दिल का दौरा, जानें इसके लक्षण और इलाज
Shahnawaz Hussain Heart Attack : पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को मंगलवार शाम दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व मंत्री को मंगलवार की शाम साढ़े 4 बजे के आसपास अस्पताल लाया गया। उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है। इस समय वे आईसीयू में एडमिट हैं। फिलहाल हुसैन अभी आईसीयू में भर्ती है।
डॉक्टरों की टीम मॉनिटरिंग कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार शाहनवाज हुसैन के हार्ट में ब्लॉकेज था। इसी वजह से उनके सीने में तेज दर्द उठा। उनका ब्लड प्रेशर भी हाई हो गया था। दर्द असहनीय होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। आइए जानते कि हार्ट ब्लॉकेज क्या होता है और इसके लक्षण।

क्या है हार्ट ब्लॉकेज की समस्या?
दिल के इलेक्ट्रिकल सिस्टम में आने वाली दिक्कत हार्ट ब्लॉकेज कहलाती है। जब हृदय में स्थित धमनियों की दीवारों में कफ जम जाता है, तो उससे पैदा होने वाले विकार को हार्ट ब्लॉकेज कहते हैं। वही आधुनिक रहन-सहन और खाने-पीने में लापरवाही की आदतों के चलते अधिकांश लोगों में हार्ट ब्लॉकेज की समस्या आम होती जा रही है। हार्ट ब्लॉकेज की समस्या जन्मजात भी होती है।
हार्ट में ब्लॉकेज के लक्षण क्या है?
बार-बार सिरदर्द होना।
चक्कर आना ।
छाती में दर्द का होना।
सांस फूलना।
गर्दन, ऊपरी पेट, जबड़े, गले या पीठ में दर्द होना आदि।
हार्ट ब्लॉकेज के लिए कौनसा टेस्ट कराएं?
हार्ट ब्लॉकेज का पता लगाने के लिए यह टेस्ट कराए जा सकते है-
ECG
ECG के जरिए यह पता लगाया जाता है कि हार्ट में ब्लॉकेज कितना है। इसके अलावा अगर सीने में हमेशा दर्द रहता है तो आप दूसरे टेस्ट भी करवा सकते हैं।
2डी इकोकार्डियोग्राफी
अगर ईसीजी नॉर्मल आता है तो आप हार्ट ब्लॉकेज का पता लगाने के लिए 2डी इकोकार्डियोग्राफी करवा सकते हैं। इस टेस्ट में हार्ट के मसल्स का पंपिंग का पता लगाया जाता है।
स्ट्रेस थैलियम टेस्ट
दिल के कौन से हिस्से में खून ठीक से नहीं पहुंच रहा है तो उसमें ब्लॉकेज की संभावना अधिक बढ़ जाती है। और तभी स्ट्रेस थैलियम टेस्ट किया जाता है।
ट्रेडमिल स्ट्रेस टेस्ट
ट्रेडमिल स्ट्रेस टेस्ट को एक्सरसाइज स्ट्रेस टेस्ट भी कहा जाता है। इस टेस्ट में व्यक्ति को ट्रेडमिल पर दौड़ना पड़ता है और डॉक्टर हार्ट रिदम, ब्लड प्रेशर और ब्रीदिंग को मॉनिटर करती है। अगर इनमें किसी भी तरह कि गड़बड़ी दिखती है तो हार्ट ब्लॉकेज हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications