Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Blood Sugar Home Remedies: गर्मी में ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए पिएं ये हेल्दी ड्रिंक्स, जानिए रेसिपी
डायबिटीज के पेशेंट के खान-पान की लिस्ट अक्सर बहुत लंबी और अलग होती है। त्योहारों पर भी उनके लिए कुछ स्पेशल ही बनाया जाता है, जिसे खाने से उनके हेल्थ पर असर नहीं पड़ता है। खान-पान पर नियंत्रण आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
गर्मी के मौसम में अक्सर डॉक्टर डायबिटीज पेशेंट को स्वीटनर ड्रिंक्स पीने से परहेज करने की सलाह देते हैं। ऐसे में चिलचिलाती गर्मी में बिना कोल्ड ड्रिंक्स और जूस के रहना आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपके लिए गर्मी से बचने के लिए डायबिटीज पेशेंट के लिए कुछ ड्रिंक्स का ऑप्शन लेकर आए हैं।

1. खीरा और पुदीने का पानी
गर्मी में खारी और पुदीने का पानी आपके हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है। गर्मी में तरोताजा करने के लिए भी यह एक अच्छा विकल्प है। इसे बनाने के लिए आपको बस खीरा को स्लाइस करना है और इसे एक जग पानी में मुट्ठी भर ताज़े पुदीने की पत्तियों के साथ डाल देना है। रात भर इस पानी को फ्रिज में रख दें और अगले दिन इस ठंडे-ठंडे ड्रिंक का लुफ्त उठाएं। खीरे में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट को गुण मौजूद होते हैं जो डायबिटीज के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।
2. लेमन एंड जिंजर आइस्ड टी
गर्मी में अक्सर आपने लेमन आइस टी पिया होगा। लेकिन डायबिटीज पेशेंट अपने अनुसार इसे घर में तैयार भी कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले पानी में चाय की पत्ती डालकर उसे उबालना है। इसके बाद उसमें नींबू का रस और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर मिक्सर करना है। अब बर्फ के टुकड़े डालकर इसे ठंडा-ठंडा पिएं। अदरक इंसुलिन में सुधार करने में मदद कर सकता है, जबकि नींबू ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।
3. नारियल पानी
नारियल पानी एक प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट युक्त पेय जल है जो डायबिटीज के स्तर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। यह कैलोरी में कम है और इसमें पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं।
4. छाछ
भारत में गर्मियों में यह देसी भारतीय सुपर ड्रिंक कई हेल्थ बेनिफिट्स के लिए जाना जाता है। यह एक बेहतरीन प्रोबायोटिक है जो पेट के स्वास्थ्य को बढ़ाता है। छाछ पीने से रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो सकता है। यह डायबिटीज के पेशेंट के लिए भी एक अच्छा विकल्प है क्योंकि इसमें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स, कम फेट वाली सामग्री और कम कैलोरी होती है।
5. आंवले का जूस
आंवला में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट के गुण मौजूद होते हैं। ऐसे में आप गर्मी के प्रकोप से बचते हुए और अपने डायबिटीज का ख्याल रखते हुए आंवले का जूस पी सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आंवले को पानी के साथ ब्लेंड करें और रस को छान लें। इस ड्रिंक का स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें शहद भी मिला सकते हैं।
6. दालचीनी और शहद का पानी
इस ड्रिंक को बनाने के लिए दालचीनी की डंडी को पानी में कुछ मिनट के लिए उबाल लें। इसके बाद इस पानी को ठंडा होने दें और फिर इसमें शहद मिला दें। दालचीनी में गुण मौजूद होते हैं जो ब्लड शुगर के लेवल को कम करने में मदद करते हैं। जबकि शहद एक प्राकृतिक स्वीटनर है जो डायबिटीज के स्तर को कम करने का काम करता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











