Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Body Odor: गर्मी में पसीने की बदबू को कहना है बाय-बाय, इन फूड्स को खाने से करें इग्नोर
गर्मी के मौसम में पसीने की बदबू से हर कोई जुझता है। ऐसे में हम जो खाना खाते हैं वह हमारे शरीर की महक को प्रभावित कर सकता है। कुछ खाद्य पदार्थों में कंपाउंड होते हैं जो हमारी स्किन के पोर्स या सांसों के जरिए बाहर निकल सकते हैं, जिससे एक अलग गंध आती है।
हमारे द्वारा खाए जाने वाले खाने के अलावा, हमारे शरीर की प्राकृतिक प्रक्रियाएं भी शरीर की गंध में योगदान कर सकती हैं। इसलिए, शरीर की बदबू से छुटकारा पाने के लिए, आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों पर ध्यान रखना होगा जो इसे पैदा करने का काम करते हैं। तो आइए जानते हैं उन खाद्य पदार्थों के बारे में जो गर्मी में आपके शरीर से पसीने की बदबू बनने का कारण बन सकते हैं।

1. लहसुन और प्याज
लहसुन और प्याज खाने से अक्सर हमारे मुंह से बदबू आने की समस्या सबसे आम है। लेकिन इसके ज्यादा सेवन से आपके सांस के साथ शरीर से भी गंध आने की समस्या हो सकती है। इन खाद्य पदार्थों में सल्फर कंपाउंड होते हैं जो आपके शरीर से स्किन और सांस के जरिए निकलते हैं, जिससे शरीर से बहुत तेज गंध आती है।
2. मछली
मछली खाने से आपको कई हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं। लेकिन मछली में कोलीन, जो बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन मौजूद होता है, जो ट्यूना और सैल्मन जैसी मछली में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इसके सेवन से आपके शरीर से पसीने के साथ एक अजीब तरह की बदबू आ सकती है।
3. जंक फूड
प्रोसेस्ड फूड या जंक फूड भी आपके शरीर से बदबू आने का एक बड़ा कारण बन सकता है। इन खाद्य पदार्थों में रिफाइंड शुगर बहुत ज्यादा होता है जो बदबू का कारण बनता है। ऐसा कहा जाता है कि प्रोसेस्ड फूड खाने के बाद खून में चीनी स्किन पर मौजूद बैक्टीरिया के साथ मिलकर कुछ व्यक्तियों में पसीना बन जाता है जो शरीर की बदबू में बदल जाता है।
4. क्रूसिफेरस सब्जियां
ब्रसेल्स स्प्राउट्स, फूलगोभी और ब्रोकोली जैसी सब्जियां भी शरीर की दुर्गंध के लिए जिम्मेदार हो सकती हैं। ये सब्जियां सल्फर से भरपूर होती हैं जो एक ऐसा कंपाउंड है जिसकी गंध सड़े हुए अंडे की तरह होती है। अगर आप इन सब्जियों का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तो शरीर से बदबू आ सकती है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications