Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
हार्ट अटैक आने से 1 महीने पहले शरीर देने लगता है ये 5 संकेत, इग्नोर करना पड़ सकता है भारी
Signs of Heart Attack One Month Before: आजकल के गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल के कारण लोग कई तरह की गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज के साथ-साथ दिल से जुड़ी बीमारियां भी अब लोगों में आम हो गई हैं। पिछले कुछ समय में हार्ट अटैक के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं। जहां पहले के समय में हार्ट अटैक के मामले ज्यादातर बुजुर्गों में देखने को मिलते थे। वहीं, आजकल युवा भी इसकी चपेट में आकर अपनी जान गवां रहे हैं। दरअसल, हार्ट अटैक तब आता है, जब हृदय तक रक्त पहुंचाने वाली धमनी (कोरोनरी आर्टरी) ब्लॉक हो जाती है। आमतौर पर, यह ब्लॉकेज हृदय धमनियों में प्लाक यानी कोलेस्ट्रॉल, फैट और अन्य पदार्थ जमा होने के कारण होती है। मेडिकल भाषा में इसे एथेरोस्क्लेरोसिस भी कहा जाता है। इसके कारण हृदय की मांसपेशियों को नुकसान पहुंचता है और व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। हालांकि, हार्ट अटैक आने से एक महीने पहले हमारा शरीर कुछ चेतावनी संकेत भी देने लगता है। यदि समय रहते इन संकेतों की पहचान कर ली जाए, तो मरीज की जान बचाई जा सकती है। तो आइए, जानते हैं हार्ट अटैक आने से एक महीने पहले शरीर में दिखने वाले संकेत कौन से हैं?
सीने में दर्द और भारीपन
हार्ट अटैक आने से एक महीना पहले व्यक्ति को सीने में दर्द और भारीपन महसूस हो सकता है। इस स्थिति में व्यक्ति को सीने के आसपास दबाव और जकड़न का अनुभव हो सकता है। कई बार यह दर्द कंधे, हाथों, जबड़े या पीठ तक भी फैल सकता है। अगर आपको इस तरह के संकेत दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

सांस लेने में दिक्कत
हार्ट अटैक आने से कुछ दिनों पहले व्यक्ति को सांस लेने में परेशानी हो सकती है। अगर थोड़ा सा काम करने पर आपकी काफी ज्यादा सांस फूलती है या आपको सांस लेने में कठिनाई हो रही है, तो यह भी हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से मिलकर जांच करवानी चाहिए।
अत्यधिक थकान और कमजोरी
हार्ट अटैक आने से एक महीना पहले व्यक्ति को काफी ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। सही खानपान और पर्याप्त आराम के बावजूद व्यक्ति को हर समय थकान और कमजोरी का अनुभव होता है। दरअसल, ऐसा दिल में रक्त प्रवाह में कमी के कारण हो सकता है। अगर आपको भी इस तरह की परेशानी महसूस हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
चक्कर आना
बार-बार चक्कर आना या बेहोशी होना भी हार्ट अटैक के चेतावनी संकेत हो सकते हैं। चक्कर आना मस्तिष्क में ब्लड फ्लो की कमी के कारण हो सकता है। अगर आपको लंबे समय से इस तरह के संकेत दिखाई दे रहे हैं, तो डॉक्टर से मिलकर जांच करवाएं।
हार्टबीट अनियंत्रित होना
हार्ट अटैक आने से पहले मरीज के दिल की धड़कन अनियंत्रित होने लगती है। हार्टबीट का बहुत तेज, धीमा या अनियमित होना भी हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है। अगर आपको ऐसे संकेत दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर की मदद लें ताकि आपका समय पर इलाज हो सके।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
