Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
Drinking Water: पीने के लिए फिल्टर पानी पीएं या उबला हुआ, जानें सेहत के लिए क्या है सही
पानी का महत्व तो हम सब बचपन से ही सुनते आ रहे हैं। पानी हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है और शुद्ध पानी हमारी शरीर की पहली प्राथमिकता है। अशुद्ध पानी पीने से कई सारी बीमारियां हमारे शरीर को अंदर से खोखला कर सकती है। इसलिए हम में से कई लोग सेहतमंद रहने के लिए फिल्टर करके पानी पीना पसंद करते हैं तो वहीं कई लोग उबला हुआ। आइए जानते हैं कि शुद्ध पानी के लिए उबला हुआ पानी पीना ज्यादा सुरक्षित है या फिल्टर पानी?
नल का पानी सुरक्षित है?
अगर आपको लगता है कि सीधे नल से निकलने वाला पानी पीने के लिए सेहतमंद होता है, तो फिर से सोचिए! वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से हमारे घर तक पहुंचने में पानी को बैक्टीरिया और संदूषण से मुक्त किया जाता है। क्योंकि इनमें बैक्टीरिया को मारने के लिए क्लोरीन और फ्लोराइड का उपयोग होता है। हालाँकि, जिस पाइपलाइन के जरिए ये बहता हुआ हमारे घर तक पहुंचता है, वह साफ नहीं हो सकता है और जब पानी को स्टोरेज और ट्रीटमेंट प्लांट में एकत्र किया जाता है तो पानी इस प्रक्रिया में और अधिक दूषित पदार्थों को आकर्षित कर सकता है। लेकिन जब से लोग पीने के पानी की गुणवत्ता के बारे में जागरूक हो रहे हैं, पूरे देश को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सरकार के स्तर पर कई उपाय किए जा रहे हैं।

क्या उबला हुआ पानी पीना स्वस्थ है?
स्वस्थ रहने के लिए आमतौर पर डॉक्टर लोगों को फिल्टर्ड पानी या पानी उबालकर पीने की सलाह देते हैं। पानी को शुद्ध और साफ करने के लिए उसे उबालना सबसे पुराने तरीकों में से एक है। ये कीटाणुओं को खत्म करता है। TOI के रिर्पोट के मुताबिक पानी को उबालने से उसमें मौजूद सूक्ष्म जीव, वायरस और बैक्टीरिया साफ हो जाते हैं, लेकिन उसमें मौजूद केमिकल जैसे- लेड, आर्सेनिक, मैग्नीशियम और नाइट्रेट जैसी अशुद्धियां रह जाती हैं, जो खतरनाक होती हैं। यह नल के पानी की तुलना में साफ हो जाता है, लेकिन इस पानी को पीने के लिए पूरी तरह सुरक्षित नहीं माना जा सकता है।
प्यूरिफाइड पानी है कितना सुरक्षित
उबले हुए पानी की तुलना में प्यूरिफाइड पानी पीने के लिए अधिक सुरक्षित माना जाता है। एक जल शोधक दूषित या नल के पानी से अशुद्धियों, रसायनों और सूक्ष्म जीवों को रोगजनक मुक्त बनाने में मदद कर सकता है। आरओ से लेकर यूवी वाटर प्यूरीफायर तक, ऐसी कई टेक्नोलॉजी हैं जो पानी को शुद्ध करने और इसे पीने योग्य बनाने में मदद करती हैं। यह बोतलबंद पानी पर निर्भरता को भी कम करता है।

साफ पानी पीने के लाभ
साफ पानी पीने से इम्युनिटी सिस्टम बेहतर रहता है। क्योंकि इसमें सभी आवश्यक खनिज और विटामिन होते हैं। यह मेटाबॉलिज्म और हेल्दी स्किन के साथ-साथ वजन वेटलॉस में भी मदद करता है।
अशुद्ध पानी पीने से क्या होता है?
अध्ययनों के अनुसार, अनफ़िल्टर्ड पानी या बिना ट्रीटमेंट का पानी सूक्ष्मजीवों से भरा हो सकता है, जैसे कि जिआर्डिया लैम्ब्लिया, क्रिप्टोस्पोरिडियम और विब्रियो हैजा। इन सूक्ष्मजीव की वजह से दस्त, सेप्सिस, हैजा और संभावित मौत जैसी खतरनाक स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
