Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Exclusive: सोनू सूद से खुद जानें उनका फिटनेस सीक्रेट, रसगुल्ला खाने का अनोखा तरीका भी बताया
एमटीवी रोडीज़ - 'कर्म या कांड' का ऑडिशन देश के तमाम शहरों में शुरू हो गया है, बीते दिनों दिल्ली ऑडिशन में जमकर इच्छुक प्रतियोगियों की भारी भीड़ इकठ्ठा हुई। जिसे देखकर शो की लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
बहुप्रतीक्षित सीज़न 19 के ऑडिशन, जो अप्रैल में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम परिसर, प्रगति विहार, नई दिल्ली में हुए, उसने पूरे शहर और इसके आस-पास के क्षेत्रों के युवाओं को आकर्षित किया।

शो के होस्ट सोनू सूद, और गैंग लीडर प्रिंस नरूला, रिया चक्रवर्ती, और गौतम गुलाटी के साथ ऑडिशन का माहौल एक अलग सीमा पर पहुंच गया। गैंग लीडरों ने प्रतियोगियों के साथ बातचीत की और उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
प्रतियोगियों ने अपनी ताकत, सहनशक्ति और मानसिक दृढ़ता का प्रदर्शन करते हुए समूह चर्चाओं के दौर से गुज़रे और अब शॉर्टलिस्ट किए गए रोडीज़ व्यक्तिगत साक्षात्कार के दौर में आगे बढ़ेंगे। इस मौके पर के होस्ट सोनू सूद से कई विषय पर बातचीत की गई। प्रस्तुत है इसके कुछ अंश।
मेरा फिटनेस प्लान
मैं रोज़ ढाई घंटे जिम में बिताता हूं। हर दिन मैं कसरत करता हूं। एक दिन में दो बॉडी पार्ट्स की एक्सरसाइज करता हूं। मेरा वर्कआउट प्लान शुरू होता है 30 मिनट योग, उसके बाद मैं क्रॉस ट्रेनिंग और फ्ंक्शनल ट्रेनिंग करता हूं। मैं लोअर बॉडी और अपर बॉडी पर फोकस करता हूं एक्सरसाइज करते हुए। मेरी बैक को कोई नुकसान नहीं पहुंचे इसका खास ध्यान रखता हूं। इसके लिए मैं सही तरह और सही तरीके से एक्सरसाइज करता हूं। वेट ट्रेनिंग मुझे पसंद है।
छुट्टी पर
वैसे काम की कभी छुट्टी नहीं होती। बिजी शेड्यूल से अपने लिए टाइम निकाल लेता हूं। आपकी भाषा में इसे मी टाइम कह सकते हैं। मी टाइम के लिए मैं साइकलिंग करता हूं वो भी हाईवे पर। इतना नहीं, स्पीड होती है 40 किलोमीटर। क्यों है ना बढ़िया तरीका एक्सरसाइज और मी टाइम का परफेक्ट ब्लेंड। ऐसा मैं वीकेंड्स और हॉलीडे पर करता हूं। बीच में कभी टाइम मिल जाए तो बल्ले-बल्ले।
नो चीटिंग
मैं ठेठ पंजाबी हूं। खाना-पीना मुझे बहुत पसंद है, लेकिन फिटनेस के आगे अपनी पंजाबियत को दिल में रखता हूं। आप बताओ यदि मैं सारा दिन खाता रहूंगा, तो मेरी बॉडी का क्या होगा जिसके लिए मैंने कितनी मेहनत की है। मेरी विल पावर काफी स्ट्रॉन्ग है। खाने को कब खाना है और टेस्टी खाने को देखकर मैं कंट्रोल कर सकता हूं। मेरी फिटनस जर्नी में चीट डे की जगह नहीं है। कई बार तो मैं 2 बजे रात में घर पहुंचता हूं। उसके बाद जिम करता हूं। सोना है, खाना है, घूमना है या कुछ और करना, इसके लिए प्राथमिकताएं आपको तय करनी होंगी।
रसगुल्ला खाता हूं
पंजाबी हूं दिल और दिमाग से। मुझे मीठा खाना बहुत पसंद है, लेकिन मीठे से परहेज रखना प्रोफेशन की मजबूरी है। बस, रसगुल्ला देखकर कंट्रोल नहीं कर पाता। इसके विपरीत प्रभाव जानता हूं। एक स्टाइल से खाता हूं मीठा-मीठा, टेस्टी-टेस्टी रसगुल्ला। मीठा नहीं खाने का सारा गुस्सा रसगुल्ले की चाशनी निचोड़कर निकालता हूं और फिर खाता हूं रसगुल्ला।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
