Latest Updates
-
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन
सिंगर-एक्टर ऋषभ टंडन का दिल का दौरा पड़ने से निधन, क्यों बढ़ रहे हैं कम उम्र में हार्ट अटैक के मामले?
Rishabh Tandon Death Cause: अक्टूबर का महीना फिल्म इंडस्ट्री के लिए किसी बुरे सपने की तरह बीत रहा है। संगीत जगत से एक और दुखद खबर सामने आई है। स्टेज में फकीर के नाम से मशहूर सिंगर और एक्टर ऋषभ टंडन का अचानक निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार, ऋषभ की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। 22 अक्टूबर को देर रात उन्होंने दिल्ली में अंतिम सांस ली। इसकी जानकारी उनके एक करीबी दोस्त ने दी है। उन्होंने मात्र 35 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस खबर से उनके फैंस, परिवार और पूरी इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है।
ऋषभ टंडन की हार्ट अटैक से हुई मौत
पैपराजी पेज विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की। पोस्ट के अनुसार, ऋषभ अपने परिवार के साथ दिवाली मनाने दिल्ली आए हुए थे। यहीं दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हो गया। उनके एक करीबी दोस्त ने भी बताया कि हार्ट अटैक आने से कलाकार की मौत हो गई।

ऋषभ टंडन के पॉपुलर गाने और मूवीज
ऋषभ टंडन सिर्फ सिंगर ही नहीं, बल्कि म्यूजिक कंपोजर और एक्टर भी थे। इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव थे। उन्हें इंस्टाग्राम पर 5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनके बायो के अनुसार, वह भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त थे। उनके कई सिंगल्स जैसे 'तेरा मेरा रिश्ता पुराना' और 'खामोशियां भी बोलती हैं' सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हुए थे। एक्टिंग की दुनिया में भी उन्होंने अपनी पहचान बनाई थी। ऋषभ ने "फकीर - लिविंग लिमिटलेस" और "रश्ना: द रे ऑफ लाइट" जैसी फिल्मों में अभिनय किया था।
कौन है ऋषभ टंडन की वाइफ?
ऋषभ टंडन ने करीब 2 साल पहले ओलेस्या नेडोबेगोवा नामक रूसी महिला से साथ शादी की थी। ओलेस्या से उनकी पहली मुलाकात उज्बेकिस्तान में हुई थी, जहां वह उनकी एक डिजिटल सीरीज सीरीज फकीर - लिविंग लिमिटलेस की लाइन प्रोड्यूसर थीं। शादी के बाद ओलेस्या मुंबई में ऋषभ के साथ रहती थीं और उनके म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आईं। आपको बता दें कि 2019 से पहले उनका नाम एक्ट्रेस सारा खान के साथ जुड़ा था। इंडस्ट्री में दोनों की शादी की अफवाहें भी उड़ी थीं।
कम उम्र में क्यों बढ़ रहे हैं हार्ट अटैक के मामले?
ऋषभ टंडन का अचानक निधन एक बड़ा सवाल छोड़ गया है कि आखिर कम उम्र में हार्ट अटैक क्यों बढ़ रहे हैं? पहले जहां दिल की बीमारियां बुजुर्गों में देखी जाती थीं, वहीं अब 30-40 की उम्र में भी लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। इसके मुख्य कारण हैं:
खराब लाइफस्टाइल
अनियमित खानपान
तनाव
नींद की कमी
लगातार बैठे रहना
धूम्रपान और शराब का सेवन
हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षण
हार्ट अटैक अचानक नहीं आता, इसके पहले शरीर कई संकेत देता है -
सीने में हल्का दर्द या दबाव महसूस होना
सांस लेने में तकलीफ
थकान या कमजोरी
कंधे, गर्दन या जबड़े में दर्द
ठंडा पसीना आना
हार्ट अटैक से बचाव के आसान उपाय
रोजाना 30 मिनट वॉक या एक्सरसाइज करें।
डाइट में तेल, नमक और चीनी का सेवन सीमित रखें।
रोजाना कम से कम 7 घंटे की नींद लें।
तनाव कम करने के लिए मेडिटेशन या योग करें।
स्मोकिंग और शराब से दूर रहें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
