Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
मशहूर मॉडल पद्मा लक्ष्मी को गर्भाशय की बीमारी, जानें लक्षण और कैसे रखें बच्चेदानी का ख्याल
Actress Padma Lakshmi was diagnosed with Endometriosis: फिल्म बूम में नजर आ चुकी 54 साल की राइटर और भारतीय-अमेरिकी मॉडल पद्मा लक्ष्मी ने अपनी बीमारी एंडोमेट्रियोसिस को लेकर हाल ही में खुलकर बात की है, उन्होंने बताया कि वह एक बेहद दर्दनाक बीमारी से गुजर रही है। बेस्ट-सेलिंग लेखिका ने यूएस के बोस्टन में सिमंस लीडरशिप कॉन्फ्रेंस में अपने भाषण के दौरान कहा कि 13 साल की उम्र में लक्षण दिखने लगे थे, फिर भी, 36 साल की उम्र तक उन्हें सही इलाज नहीं मिला।
इस समस्या के वजह से उन्होंने न सिर्फ बहुत सारी नौकरियां खो दीं बल्कि कुछ एग्जाम में सही प्रदर्शन नहीं कर पाई। वैसे आपको बता दें कि कई हेल्थ स्टडीज से पता चला है कि पूरी दुनिया में हर 10 में से 1 महिला को एंडोमेट्रियोसिस है। यह बीमारी महिलाओं में बांझपन (इनफर्टिलिटी) का भी प्रमुख कारण है।

इस परेशानी से जूझ रही महिला को कंसीव करने में मुश्किलें आ सकती हैं। (WHO) के मुताबिक पूरी दुनिया में इस वक्त 10. 9 मिलियन महिलाओं इस बीमारी से जूझ रही है। आइए जानते हैं कि यह बीमारी कौनसी है और इसके लक्षण क्या है?
एंडोमेट्रियोसिस क्या है?
एंडोमेट्रियोसिस महिलाओं के गर्भाशय से जुड़ी बीमारी है। गर्भाशय की लाइनिंग को एंडोमेट्रियम कहा जाता है। एंडोमेट्रियम पीरियड्स के दौरान हर महीने ब्लीडिंग के रूप में शरीर से बाहर निकलता है। लेकिन अगर किसी को एंडोमेट्रियोसिस हो जाए तो यह एंडोमेट्रियम उन जगहों पर बढ़ जाता है, जहां इसे नहीं बढ़ना चाहिए।
जैसे अंडाशय (ओवरी), आंत और पेल्विक कैविटी टिशूज में। इसमें ब्लड बाहर निकलने की बजाय अंदर ट्यूब में ही जम जाता है, जिससे गर्भावस्था और कंसीव होने में मुश्किल होने लगती हैं। वैसे आपको बता दें कि इस बीमारी के ज्यादातर केस शहरों में ही देखने को मिलते हैं।
एंडोमेट्रियोसिस के लक्षण
एंडोमेट्रियोसिस का प्रमुख लक्षण ये है कि नाभि के नीचे पेट और कमर में दर्द। - पीरियड्स के समय दर्द होना।
- ओव्यूलेशन (जब एग ओवरीज से निकलकर फेलोपियन ट्यूब में आता है) के दौरान दर्द।
- यौन संबंध के समय दर्द होना।
- थकान और कमजोरी भी महसूस होती है।
- इंफर्टिलिटी
इलाज
एंडोमेट्रियोसिस का इलाज दवाइयों और लाइफ स्टाइल चेंज के जरिए मुमकिन है। गंभीर स्थिति में ही डॉक्टरी सर्जरी का सहारा लेते हैं।
क्या करें?
- नियमित रुप से व्यायाम करें
- हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करें
- एंटीऑक्सीडेंट से पूर फूड खाएं
- बॉडी को हाइड्रेट रखें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
